IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने चुने 3 कप्तान, लेकिन फिर भी नहीं सुधर पाए टीम के हाल, MI ने दोहराया अनचाहा इतिहास

Published - 21 May 2026, 03:30 PM | Updated - 21 May 2026, 03:50 PM

Mumbai Indians

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर समाप्त हो चुका है। पांच बार की चैंपियन एमआई ने इस सीजन तीन कप्तानों का उपयोग किया, लेकिन बावजूद इसके वह प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

मुंबई के लिए मौजूदा सीजन में पहले हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया, लेकिन उनके चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंप दी गई तो फिर बाद में जसप्रीत बुमराह को कप्तान नियुक्त किया गया। हालांकि, अब दोबारा हार्दिक ने कमान संभाल ली है, लेकिन इस सीजन एमआई (Mumbai Indians) ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है।

MI ने दोहराया अनचाहा इतिहास

मुंबई इंडियंस के नेतृत्व में इस सीजन काफी फेरबदल देखने को मिले हैं। नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ की जकड़न की वजह से कुछ मैचों के लिए बाहर रहे थे, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया। लेकिन सूर्या पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उपलब्ध नहीं थे, जिसके बाद जसप्रीत बुमराह को कप्तान नियुक्त (Mumbai Indians) कर दिया गया।

यह आईपीएल इतिहास की दूसरी टीम बन चुकी है, जिन्होंने एक सीजन में तीन कप्तानों का उपयोग किया है। उनसे पहले साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया ने लगातार तीन मैचों में तीन कप्तानों का इस्तेमाल किया था। उस दौरान रॉस टेलर, एंजेलो मैथ्यूज और आरोन फिंच पुणे वॉरियर्स इंडिया की कप्तानी करते नजर आए थे।

रोहित के बाद बदले कप्तान

रोहित शर्मा को साल 2013 में मुंबई इंडियंस ने टीम का कप्तान नियुक्त किया था और पहले ही सीजन उन्होंने टीम को उनका पहला खिताब जीताकर दिया था। इसके बाद एमआई (Mumbai Indians) ने शानदार प्रदर्शन किया कुल पांच खिताब जीते। वह आईपीएल में पांच खिताब जीतने वाले पहले कप्तान भी बने थे।

2013 से 2023 तक रोहित 163 मैचों में एमआई के कप्तान रहे, जिसमें उन्होंने 91 मैच जीते तो केवल 68 मैच गंवाए थे। इस दौरान टीम का जीत प्रतिशत 55.82 का था। खास बात ये है कि रोहित की गैरमौजूदगी में कीरोन पोलार्ड ने 9 मैचों में कप्तानी की थी। यानी एमआई (Mumbai Indians) ने रोहित के समय केवल एक कप्तान बदला था वह भी तब, जब रोहित उपलब्ध नहीं थे, लेकिन हार्दिक के कार्यकाल में दो कप्तान बदले जा चुके हैं।

BCCI ने छिड़का हार्दिक पांड्या के जख्मों पर नमक, कोलकाता के खिलाफ हार के बाद सुना डाली भारी सजा

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपना आखिरी खिताब साल 2020 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। इसके बाद से यह फ्रेंचाइजी खिताब का इंतजार कर रही है, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी है।

यही वजह है कि साल 2024 में हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त किया, लेकिन पिछले तीन सीजन में केवल एक बार मुंबई (Mumbai Indians) प्लेऑफ तक पहुंची है, जो कि उनके साधारण प्रदर्शन को दर्शाती है। आईपीएल 2026 में भी यह टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जिसके बाद देखना होगा कि अगले साल फ्रेंचाइजी कप्तानी में बदलाव करती है या हार्दिक के साथ बने रहने का फैसला करती है।

SRH vs RCB Today Match Prediction, Match 67: जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Tagged:

Suryakumar Yadav hardik pandya Mumbai Indians Pune Warriors India
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com