'मेरे लिए वो जरूरी है....' पाकिस्तान सीरीज मिस करने पर पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, इस टीम को बताया अपनी PRIORITY

Published - 21 May 2026, 05:43 PM | Updated - 21 May 2026, 05:57 PM

PAT CUMMINS

क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों फ्रेंचाइजी लीग और इंटरनेशनल क्रिकेट के बीच संतुलन बनाना खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। इस बीच, आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) ने एक बड़ा बयान दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को आगामी दिनों में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है, जिससे पैट कमिंस बाहर रहने वाले हैं। इस फैसले के बाद उठ रहे सवालों पर कमिंस ने चुप्पी तोड़ी है।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ही मेरी पहली प्रायोरीटी-Pat Cummins

PAT CUMMINS

विभिन्न टी20 लीग्स के बढ़ते प्रभाव के बीच पैट कमिंस (Pat Cummins) ने देश के लिए खेलने की प्रतिबद्धता को सबसे ऊपर रखा है। एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए कमिंस ने कहा कि मेरे लिए कुछ भी नहीं बदला है।

मेरी पहली प्रायोरिटी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट है, जो हमेशा नंबर-1 पर रहेगी। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़कर केवल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में व्यस्त होने वाले खिलाड़ियों की कप्तानी की राह पर नहीं चलने वाले हैं।

कमिंस ने इस बात पर जोर दिया कि देश के लिए मैदान पर उतरना उनके लिए सबसे गर्व की बात है और आने वाले कुछ वर्षों तक इसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है। फिलहाल कमिंस एसआरएच को अपनी कप्तानी में प्लेऑफ में पहुचा चुके हैं।

IPL में होगी पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी की एंट्री? मिला भारतीय टी20 लीग का हिस्सा बनने का PASS, जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज मिस होने पर क्या बोले

पैट कमिंस (Pat Cummins) आगामी पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरों पर ऑस्ट्रेलियाई सीमित ओवरों टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसके पीछे की मुख्य वजह उनका वर्कलोड मैनेजमेंट और आईपीएल 2026 के नॉकआउट मैचों का शेड्यूल है।

ऑस्ट्रेलिया को इस साल के अंत में और अगले साल के शुरुआती महीनों में लगातार लगभग 20 से 21 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें भारत के खिलाफ होने वाली महत्वपूर्ण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी शामिल है।

लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए शरीर को तरोताजा और चोट से मुक्त रखना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ और चयनकर्ताओं ने कमिंस को इन सीमित ओवरों की सीरीज से आराम देने का फैसला किया है, ताकि वे आगामी रेड बॉल क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट रह सकें।

CSK की बढ़ी मुश्किलें! कोलकाता की जीत से बदले समीकरण, अब प्लेऑफ़ में जाने का बचा सिर्फ ये रास्ता

टेस्ट फॉर्मेट और आईपीएल पर क्या बोले कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने साफ किया कि वह किसी भी कीमत पर टेस्ट मैचों को मिस नहीं करना चाहते हैं। पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कहा कि एक टेस्ट कप्तान के तौर पर, मैं कभी भी कोई टेस्ट मैच नहीं छोड़ना चाहता। मैं खुद को ऑस्ट्रेलिया के हर मैच के लिए उपलब्ध रखना चाहता हूं।

इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आईपीएल का आयोजन आमतौर पर उनके इंटरनेशनल हॉलिडे ब्रेक के दौरान होता है, इसलिए इसमें खेलना उनके लिए एक स्वाभाविक और आसान विकल्प बन जाता है। उनके अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई नेशनल टीम और आईपीएल ही उनकी जिंदगी के दो मुख्य फोकस हैं।

कमिंस (Pat Cummins) ने हाल ही में अपनी पीठ की चोट से उबरने के बाद एक बहुत ही सुरक्षित और कम जोखिम वाला रिहैब पूरा किया है, जिससे वह अब पिछले छह-सात सालों की तुलना में शारीरिक रूप से खुद को सबसे ज्यादा फिट महसूस कर रहे हैं।

Tagged:

pat cummins IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

सनराईजर्स हैदराबाद

आरसीबी ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com