IPL में होगी पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी की एंट्री? मिला भारतीय टी20 लीग का हिस्सा बनने का PASS, जानिए पूरा मामला
Published - 21 May 2026, 02:15 PM | Updated - 21 May 2026, 02:25 PM
Table of Contents
IPL: इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय टी20 लीग मानी जाती है. इस लीग में खेलने का सपना हर किसी क्रिकेटर का होता है. लेकिन राजनीतिक कारणों और बीसीसीआई नियमों के चलते हर किसी देश के खिलाड़ी के लिए IPL में खेलना संभव नहीं होता है.
खासकर पाकिस्तान के प्लेयर्स, जिनकों इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना दिन में सपने देखना जैसा है. इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है कि अब पाकिस्तान का पूर्व खिलाड़ी आईपीएल में खेलता हुआ दिखाई देगा.
IPL में खेलेगा यह पाकिस्तानी खिलाड़ी?

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. खबरें हैं कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. दरअसल, उन्हें हाल ही में ब्रिटिश नागरिकता मिली है.
जिसके बाद वह दुनिया की कई फ्रेंचाइजी लीग में खेल सकते हैं. वहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ियों होने के नाते से मोहम्मद आमिर की एंट्री IPL में मुश्किल हो लेकिन विदेशी नागरिक होने की वजह से अब वह कई लीग का हिस्सा बन सकते हैं.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने साफ कर दिया है कि वह अपनी पत्नी नर्जिस खान के जरिए ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल कर चुके हैं. जिसके बाद वह किसी भी विदेशी लीग में ब्रिटिश खिलाड़ी के रूप में खेल सकते हैं.
टेस्ट क्रिकेट में होने जा रही है विराट कोहली की वापसी? बचपन के कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL में खेलना चाहते हैं मोहम्मद आमिर
मोहम्मद आमिर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस खबर से जुड़ी एक पोस्ट भी साझा की थी. साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के एक चर्चित चैट शो में भी इस बात का जिक्र किया था कि ब्रिटिश पासपोर्ट मिलती है वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं.
आमिर ने कहा था कि वह आईपीएल में खेलना चाहते हैं. उन्होंने इच्छा जाहिर करते हुए कहा था कि, 'अगले साल तक मेरे पास आईपीएल में खेलने का मौका होगा और अगर मुझे मौका मिला तो क्यों नहीं? मैं आईपीएल में जरूर खेलूंगा.
मोम्मद आमिर का करियर
मोहम्मद आमिर के करियर पर नजर डाले तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल हैं. टेस्ट में आमिर ने 119 विकेट चटकाए हैं. वनडे में 81 और T20I में 71 विकेट हासिल किए हैं.
अब मोहम्मद आईपीएल में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं. लेकिन यह तो वक्त ही बताएगा कि उन्हें भारत में खेलने का मौका मिलता है या नहीं.
BCCI ने छिड़का हार्दिक पांड्या के जख्मों पर नमक, कोलकाता के खिलाफ हार के बाद सुना डाली भारी सजा
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर