टेस्ट क्रिकेट में होने जा रही है विराट कोहली की वापसी? बचपन के कोच ने किया बड़ा खुलासा

Published - 21 May 2026, 01:31 PM | Updated - 21 May 2026, 01:36 PM

Virat Kohli

Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप से संन्यास लेकर अपने प्रशंसकों को काफी बड़ा झटका दिया था। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया, जब टीम को इंग्लैंड का दौरा करना था और किंग कोहली का फॉर्म भी कमाल का रहा था।

लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा करके करोड़ों प्रशंसकों को निराश कर दिया था। हालांकि, अब विराट कोहली (Virat Kohli) के बचपन के कोच ने बड़ा खुलासा किया है कि पूर्व कप्तान की दोबारा टेस्ट क्रिकेट में वापसी होगी या फिर नहीं।

फैंस कर रहे हैं कोहली की वापसी की मांग

विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रशंसक यह मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि उनके पसंदीदा बल्लेबाज ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले ली है। बल्कि वह चाहते हैं कि किंग कोहली दोबारा टेस्ट क्रिकेट में वापसी करें और अपनी बल्लेबाजी से उनका मनोरंजन करें।

हालांकि, सिर्फ प्रशंसक ही नहीं, बल्कि पूर्व खिलाड़ी भी कोहली को रिटायरमेंट से यू-टर्न लेने की सलाह दे चुके हैं तो इसी बीच उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का बड़ा बयान आया है। पूर्व कोच कहना है कि विराट के फैंस ने उनके पास आकर कोहली को संन्यास वापस लेने के लिए कहा है

टेस्ट में होगी Virat Kohli की वापसी?

विराट कोहली को बचपन में कोचिंग देने वाले और इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचाने वाले राजकुमार शर्मा ने एक्सप्रेस कैफे नामक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि विराट कोहली के फैंस उनके पास आकर कहते हैं कि वह उनसे बात करें और टेस्ट क्रिकेट में वापसी आने के लिए बोले। राजकुमार ने कहा कि कोहली के कट्टर प्रशंसक आकर कहते हैं,

‘’सर प्लीज आप उनसे टेस्ट क्रिकेट में वापस आने के लिए बोलिए, क्योंकि वह आपकी बात को कभी नहीं टालेंगे और आपकी बात जरूर मानेंगे।’’ बता दें कि, राजकुमार शर्मा विराट कोहली (Virat Kohli) के पहले कोच थे, जिन्होंने उनको क्रिकेट की बारीकियां सिखाई थीं।

बता दें कि, कोहली के बचपन के कोच ने यह भी कहा कि वह अभी विराट कोहली से बात कर रहे हैं और अब देखते हैं कि आगे क्या होता है।

SRH vs RCB : कब और कहां खेला जाएगा हैदराबाद और आरसीबी के बीच मुकाबला, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स

कोहली के टेस्ट क्रिकेट में शानदार आंकड़े

विराट कोहली (Virat Kohli) को टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ कप्तान माना जाता है, क्योंकि उनके कप्तान बनने के बाद से टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं पर मुकाबले और श्रृंखला जीतना शुरू किया था। हालांकि, कोहली ने न सिर्फ कप्तानी में बल्कि बल्ले से भी टीम की जीत में काफी अहम योगदान दिए थे।

भारत के लिए चेज मास्टर ने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 46.85 की दमदार औसत के साथ 9230 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल है। हालांकि, कोहली ने टेस्ट में 10 हजार का खास आंकड़ा छूने से पहले ही संन्यास ले लिया था।

SRH vs RCB Pitch Report: हैदराबाद की पिच पर बड़ा खुलासा! बल्लेबाज बरसाएंगे रन या गेंदबाज पलट देंगे बाजी?

Tagged:

Virat Kohli test cricket rajkumar sharma India Captain
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com