IPL 2026 Points Table में टॉप-1 पर बने रहने के लिए RCB को करना होगा ये काम, वरना गंवाना पड़ सकता है नंबर-1 का ताज

Published - 21 May 2026, 03:10 PM | Updated - 21 May 2026, 03:16 PM

RCB

RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। लीग चरण में सभी टीमों के एक-एक मैच बाकी हैं, जिनमें वह यकीनन जीत दर्ज करना चाहेगी तो नंबर वन पोजीशन पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कोशिश भी शीर्ष पर बने रहने की होगी।

हालांकि, आरसीबी को नंबर वन पर बने रहने के लिए सिर्फ एक छोटा सा काम करना होगा, ताकि वह बिना किसी रुकावट के पहले स्थान पर बनी रह सके।

आखिरी मैच होगा जीतना?

RCB Playing XI

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन 13 मैच खेले हैं, जिसमें 9 जीते हैं तो केवल 3 मैच गंवाए हैं। उनका नेट रन रेट 1.065 का है, जो कि उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

साथ आरसीबी के 18 अंक हैं, जबकि आखिरी भिड़ंत उनकी सनराइजर्स हैदराबाद से होनी है। अगर आरसीबी (RCB) ये मैच जीत जाती है तो उसके 20 पॉइंट्स हो जाएंगे और बेहद आसानी से वह पहले स्थान पर लीग चरण को समाप्त कर सकती है, क्योंकि गुजरात अधिकतम 18 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकता है।

हार के भी बन सकती है नंबर-1

हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हारने के बावजूद नंबर वन की कुर्सी पर काबिज रह सकती है। दरअसल, आरसीबी की अगली भिड़ंत हैदराबाद से है और अगर एसआरएच ये मैच जीत भी जाता है तो भी वह पहले पायदान पर नहीं पहुंच सकता है, क्योंकि जहां आरसीबी का नेट रन रेट 1.065 है तो हैदराबाद का 0.350 का है।

वहीं, गुजरात का नेट रन रेट 0.400 का है, यानी आरसीबी को पहले पायदान से हटाने के लिए हैदराबाद को काफी बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और गुजरात को पहले नंबर पर जाने के लिए चेन्नई को बड़े मार्जिन से हराना होगा और यह संभव होना काफी मुश्किल है।

RCB फैंस के लिए आई खुशखबरी, फिल साल्ट की इस दिन होगी टीम में वापसी, यहां जानिए पूरा अपडेट

दूसरे खिताब की ओर RCB

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में यह टीम अव्वल रही है और यही कारण है कि लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

हालांकि, आरसीबी चाहेगी कि वह यहां से बाकी बचे मैचों को जीते और खिताब पर कब्जा करे। जबकि अगर वह ट्रॉफी पर कब्जा कर लेती है तो वह चेन्नई और मुंबई के बाद बैक टू बैक दो खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। ऐसे में देखना होगा कि क्या पाटीदार इतिहास के पन्नों में अपना नाम अमर करने में सफल होते हैं या फिर नहीं।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)1394018+1.065
2गुजरात टाइटंस (GT)1385016+0.400
3सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)1385016+0.350
4राजस्थान रॉयल्स (RR)1376014+0.083
5पंजाब किंग्स (PBKS)1366113+0.227
6कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)1366113+0.011
7चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)1367012-0.016
8दिल्ली कैपिटल्स (DC)1367012-0.871
9मुंबई इंडियंस (MI)134908-0.510
10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)134908-0.702

IPL 2026 पर्पल कैप रेस में भुवनेश्वर कुमार का जलवा बरकरार, नंबर-1 पर कब्जा; ये गेंदबाज दे रहे कड़ी टक्कर

Tagged:

RCB INDIAN PREMIER LEAGUE Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com