IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस से बाहर हुए विराट कोहली, इन बल्लेबाजों ने मारी बाजी, देखें टॉप-5 की नई लिस्ट

Published - 21 May 2026, 04:32 PM | Updated - 21 May 2026, 04:40 PM

IPL 2026

आईपीएल 2026 (IPL 2026) जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, ऑरेंज कैप की रेस उतनी ही दिलचस्प और रोमांचक होती जा रही है। हर मैच के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं।

हालिया मुकाबलों के बाद इस रेस में एक बड़ा बदलाव आया है और IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फिलहाल टॉप-5 की लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस से कैसे बाहर हुए किंग कोहली?

VAIBHAV SOORYAVANSHI

विराट कोहली इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं और उन्होंने इस साल IPL 2026 में शानदार शतक भी जड़ा है। 13 मैचों में 542 रनों के साथ कोहली लगातार ऑरेंज कैप के मजबूत दावेदार बने हुए थे।

लेकिन पिछले कुछ मैचों में अन्य टीमों के बल्लेबाजों द्वारा की गई धुरंधार बल्लेबाजी के कारण कोहली ऑरेंज कैप की रेस में खिसक कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

हालांकि, आरसीबी की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, जिससे कोहली के पास आगामी मैचों में दोबारा वापसी करने और अपने रनों की संख्या को बढ़ाने का पूरा मौका होगा।

KKR की जीत के साथ IPL 2026 प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक,चौथे स्थान के लिए इन 5 टीमों के बीच महासंग्राम, जानें समीकरण

IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस में पहले स्थान पर वैभव सूर्यवंशी

इस सीजन की सबसे बड़ी खोज रहे राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ महज 38 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में एक बार फिर नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है।

वैभव अब तक 13 मैचों में 579 रन बना चुके हैं, और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236 से भी ऊपर का रहा है। वैभव के ठीक पीछे लखनऊ सुपर जाइंट्स के ऑलराउंडर मिचेल मार्श हैं, जिन्होंने अपनी हालिया पारियों के दम पर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

उनके नाम 13 मैचों में 563 रन दर्ज हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खतरनाक विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 555 रनों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

IPL में होगी पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी की एंट्री? मिला भारतीय टी20 लीग का हिस्सा बनने का PASS, जानिए पूरा मामला

गुजरात के दो बल्लेबाजों टॉप-5 में

IPL 2026 के ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 की इस नई लिस्ट में गुजरात टाइटंस के दो प्रमुख भारतीय बल्लेबाजों का जलवा भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। गुजरात के बाएं हाथ के प्रतिभावान बल्लेबाज साई सुदर्शन 13 मैचों में 554 रनों के साथ चौथे पायदान पर काबिज हैं,

जिसमें एक शानदार शतक शामिल है। वहीं उनके जोड़ीदार और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 12 मैचों में 552 रन बनाकर पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

गिल ने इस सीजन में बेहद निरंतरता के साथ बल्लेबाजी की है और वह विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 में अपनी जगह पक्की करने में सफल रहे हैं। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली IPL 2026 में 13 मैचों में 542 रनों के साथ फिलहाल छठे स्थान पर मौजूद हैं।

IPL 2026 ऑरेंज कैप अपडेट

रैंकखिलाड़ीटीममैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
1वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स131357944.53236.32135053
2मिशेल मार्शलखनऊ सुपर जायंट्स131356343.30163.18135136
3हेनरिक क्लासेनसनराइजर्स हैदराबाद131355550.45155.89054425
4साई सुदर्शनगुजरात टाइटंस131355446.16157.83165525
5शुभमन गिलगुजरात टाइटंस121255246.00160.46055027
6विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु131354254.20164.74145721

Tagged:

Virat Kohli orange cap IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

वैभव सूर्यवंशी

शॉन मार्श
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com