मार्च-अप्रैल में नहीं खेला जायेगा IPL, अब सितंबर-अक्टूबर में खेले जाएंगे मैच! इस वजह से BCCI उठा रही बड़ा कदम
Published - 27 May 2026, 11:59 AM | Updated - 27 May 2026, 01:52 PM
Table of Contents
भारतीय टी20 लीग (IPL) दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय लीगों में से एक है. हर साल क्रिकेट प्रेमी इंडियन प्रीमियर लीग का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जहां देश-विदेशी खिलाड़ियों को अपना जलवा बिखेरने का मौका मिलता है. हर सीजन फैंस में आईपीएल के लिए जमकर उत्साह देखने को मिलता है.
जहां एक तरफ आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का रोमांच जारी है तो वहीं इस बीच अगले सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले संस्करण (IPL 2027) की आयोजन विंडो में बदलाव हो सकता है.
IPL 2027 के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट

आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल (Arun Dhumal) ने खुलासा किया कि मौसम और आने वाले समय के व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए BCCI आईपीएल के लिए नए समय पर विचार कर रही है. बोर्ड टूर्नामेंट को सितंबर-अक्टूबर विंडो के लिए या दो चरणों में आयोजित करने का फैसला कर सकता है. उन्होंने कहा,
"हमें प्रसारक से आमने-सामने बैठकर बात करनी होगी और यह जानना होगा कि क्या टूर्नामेंट को किसी और समयावधि में स्थानांतरित किया जा सकता है। एक सुझाव सितंबर-अक्टूबर की समयावधि का था। विज्ञापन के लिहाज से यह सबसे अच्छा समय है क्योंकि यह दिवाली से ठीक पहले का समय है।"
"हम विंडो तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।"
अरुण धूमल ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बोर्ड फरवरी से अप्रैल और फिर साल के बाद के हिस्से में भी कोई विंडो तलाशने की कोशिश कर रहा है. आईपीएल अध्यक्ष ने बताया,
"हम अगले द्विपक्षीय निविदा के समय इस पर विचार करेंगे, यदि हमें वहां कोई अवसर मिल सके। इसके अलावा, हम फरवरी से अप्रैल और फिर साल के बाद के हिस्से में भी कोई विंडो तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।"
विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर कही ये बात
अरुण धूमल का कहना है कि IPL सिर्फ BCCI को ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों को भी प्रभावित करता है, इसलिए वह इसके हिसाब से ही शेड्यूल तैयार करना चाहेंगें. उन्होंने खुलासा किया,
"हमें वही फैसला लेना होगा जो क्रिकेट के हित में सबसे बेहतर हो, क्योंकि IPL सिर्फ BCCI को ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों को भी प्रभावित करता है। हम अन्य देशों के अपने सभी मित्रों के साथ मिलकर बैठेंगे और इस टूर्नामेंट और वैश्विक क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा समाधान निकालेंगे।"
Tagged:
bcci Arun Dhumal IPL 2026ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर