जान जोखिम में नहीं डालना चाहते ये 8 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, पाकिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज खेलने से किया इंकार

Published - 27 May 2026, 08:52 AM | Updated - 27 May 2026, 10:15 AM

PAK Vs AUS

PAK vs AUS: पाकिस्तान दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की सुरक्षा हमेशा से ही चिंता का विषय रही है. अतीत में कई सुरक्षा घटनाएं और आतंकी हमले देखने को मिले हैं, जिनका असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भी पड़ा. इसकी वजह से अक्सर विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान जाने से संकोच करते हैं और दौरा टाल देते हैं.

ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है. हाल में कुछ कंगारु खिलाड़ियों ने पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज (PAK vs AUS) का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद अब कहा जा रहा कि इन्होंने सिक्युरिटी कारण की वजह से ये फैसला लिया.

PAK vs AUS: पाकिस्तान दौरे से बाहर हुए ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Australia

ऑस्टेलिया क्रिकेट टीम एकदिवसीय सीरीज (PAK vs AUS) के लिए पाकिस्तान दौरा करने वाली है. 30 मई को श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जाएगा जिसका गवाह रावलपिंडी का मैदान बनेगा. जबकि दूसरा मैच 2 जून और तीसरा मैच 4 जून को होगा. इसके लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड टीम का ऐलान कर चुका है, जिसमें कई स्टार खिलाड़ियों को बाहर किया गया.

ऐसे में क्रिकेट फैंस का कहना है कि इन प्लेयर्स ने सुरक्षा चिंताओं के चलते पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया है. दरअसल, ट्रैविस हेड, पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, मिशेल मार्श, मिचेल स्टार्क, कूपर कॉनॉली, जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शियस पाकिस्तान दौरे के लिए उपलब्ध नहीं है.

टीम इंडिया से संन्यास लेकर श्रीलंका पहुंचे Vijay Shankar, अब वहीं की टीम के लिए खेलेंगे क्रिकेट

इस वजह से किया गया ड्रॉप

ट्रैविस हेड, पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का हिस्सा बने रहने के लिए पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना कर दिया है. दरअसल, PAK vs AUS सीरीज का आगाज आई्पीएल 2026 फाइनल से पहले होगा, जिसकी वजह से इन खिलाड़ियों का टीम में शामिल होना मुश्किल था.

इसके अलावा मिशेल मार्श इंजरी के चलते टीम से बाहर हो गए हैं. वहीं, बात की जाए मिचेल स्टार्क, कूपर कॉनॉली, जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शियस की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इन खिलाड़ियों का आराम दिया गया है.

PAK vs AUS सीरीज के लिए बदला कप्तान

पाकिस्तान सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मिचेल मार्श को कार्यवाहक कप्तान के रुप में टीम में शामिल किया था, लेकिन टखने की चोट की वजह से उन्हें सीरीज शुरु होने से कुछ दिन पहले टीम से बाहर हो गए हैं. आईपीएल 2026 के दौरान उन्हें इंजरी का सामना करना पड़ा। इस सीजन उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रतिनिधित्व किया था. उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर जोश इंग्लिस को यह जिम्मेदारी मिली है.

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जांपा।

चोट के चलते पाकिस्तान ODI सीरीज से बाहर हुए Mitchell Marsh, अब ये खिलाड़ी बना ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान

Tagged:

Marnus Labuschagne pak vs aus Mitchell Marsh JOS INGLIS
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com