CSK CEO Kasi Viswanathan ने MS Dhoni के भविष्य पर तोड़ी चुप्पी, बताया माही अब खेलेंगे बतौर प्लेयर या बनेंगे कोच-मेंटोर

Published - 27 May 2026, 01:50 PM

MS Dhoni

MS Dhoni : एमएस धोनी आईपीएल 2026 की शुरूआत में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. वह 19वें सीजन में एक बार भी खेलते हुए नजर नहीं आए हैं. हालांकि, फैंस को उम्मीद थी कि थाला एक मैच में तो जरूर खेलते हुए दिखाई देंगे. लेकिन पूरा सीजन वह नहीं खेले.

हालांकि, धोनी (MS Dhoni) ने अपने रिटायरमेंट का भी अधिकारिक ऐलान नहीं किया है. इसी बीच सीएसके के सीईओ काशी विश्वानथन ने एमएस धोनी के भविष्य पर बड़ा बयान दिया है.

MS Dhoni बनेंगे CSK के मेंटोर ?

MS Dhoni

दरअसल, काशी विश्वनाथन ने अपने एक इंटरव्यू में धोनी की CSK में भूमिका बारे में बात करते हुए बताया कि वह बस चाहे हैं कि थाला टीम के साथ हमेशा जुड़े रहे. काशी विश्वनाथन ने कहा,

“हम हमेशा चाहेंगे कि वह सीएसके में किसी भी भूमिका में स्थायी रूप से मौजूद रहें, चाहे वह खिलाड़ी हों, कोच हों या मेंटर, जो भी हो, यह उनपर निर्भर करता है. हर निर्णय उन्हीं पर निर्भर करता है.”

यानी की काशी विश्वनाथन के बयान से साफ जाहिर है कि भविष्य में धोनी (MS Dhoni) CSK के कोच के रूप में भी नजर आ सकते हैं.

काशी विश्वनाथन ने आगे यह भी बताया कि आखिरी उन्होंने धोनी को क्यों चुना था. उन्होंने कहा, " सभी आईपीएल टीमों के पास एक आइकॉन खिलाड़ी था. मुंबई के पास सचिन थे, कोलकाता के पास सौरव, बेंगलुरु के पास राहुल.

हमारे पास कोई नहीं था, इसलिए हमने धोनी (MS Dhoni) को चुना, क्योंकि VB चंद्रशेखर ने N श्रीनिवासन से उनके बारे में बात करते हुए कहा था कि वह एक ज़बरदस्त लीडर बनेंगे"

फैंस का टूटा दिल

बता दें कि चेन्नई के 13वें मुकाबले में 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक में एमएस धोनी (MS Dhoni) टीम के साथ स्टेडियम में आए थे. लेकिन उन्होंने मुकाबला नहीं खेला था. इस दौरान वह काफी भावुक दिखाई दिए थे. वहीं, स्टेडियम भी येलो जर्सी से भरा हुआ था और अपने चहेते खिलाड़ी को जी भर के देखना चाहते थे.

हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि अगर चेन्नई प्लेऑफ में पहुंची है तो धोनी मैच खेलेंगे. लेकिन चेन्नई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. जिस कारण फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर गया. लेकिन इससे एक बात साफ जाहिर है कि धोनी फिलहाल संन्यास लेने के मूड में नहीं है.

RCB के इस खिलाड़ी का टीम इंडिया में हुआ डेब्यू तय! कोच गंभीर अब पक्का दे रहे आयरलैंड दौरे का टिकट

CSK का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. टीम 14 मैचों में सिर्फ 6 जीत में जीत दर्ज की थी. सीएसके 12 पॉइंट्स के साथ टेबल में 8वें स्थान पर रही थी. इस तरह धोनी की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई.

चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट की शुरूआत हार के साथ ही की थी. लगातार कई मुकाबले गंवाने के बाद टीम ने बीच सीजन अच्छा कमबैक किया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, और इस बार भी CSK के लिए टूर्नामेंट का अंत हार के साथ हुआ.

सैयद मुश्ताक खेलने लायक नहीं, फिर भी कप्तान Shubman Gill बार-बार दे रहे इसे GT की प्लेइंग XI में मौका

Tagged:

MS Dhoni chennai super kings IPL 2026 CSK CEO Kasi Viswanathan
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

31 मई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com