IPL 2026 Points Table: KKR को हराने के बाद RCB पहुँची टॉप पर; जानें KKR बाहर हुई या अभी भी कर सकती है क्वालिफाई
Published - 14 May 2026, 02:18 AM | Updated - 14 May 2026, 02:55 AM
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और प्लेऑफ की रेस अब काफी दिलचस्प हो गई है। केकेआर की हार के बाद जारी हुई IPL 2026 Points Table के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच पहले स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
दोनों ही टीमों ने अब तक बेहतरीन खेल दिखाया है, जिससे टूर्नामेंट की अंक तालिका में बड़े बदलाव हुए हैं। जबकि कोलकाता के इस हार के बाद प्लेऑफ में जाने की उम्मीद है या नहीं जानते हैं।
RCB और GT के बीच टॉप स्पॉट के लिए कांटे की टक्कर

अपडेटेड IPL 2026 Points Table के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय 12 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। आरसीबी का नेट रन रेट +1.053 है, जो उन्हें अन्य टीमों से काफी आगे रखता है।
वहीं, गुजरात टाइटंस (GT) भी 12 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, लेकिन उनका नेट रन रेट +0.551 है, जिसके कारण वे दूसरे पायदान पर हैं। इन दोनों टीमों ने लगभग अपनी जगह प्लेऑफ के लिए पक्की कर ली है।
राजस्थान और सीएसके के बीच IPL 2026 Points Table में जंग जारी
अपडेटेड IPL 2026 Points Table की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा प्वाइंट्स टेबल में देखा जा सकता है कि पंजाब किंग्स 11 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है,
जो उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनाए हुए है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों के पास 11 मैचों के बाद 12-12 अंक हैं। सीएसके बेहतर नेट रन रेट +0.185 की वजह से पांचवें और राजस्थान +0.082 छठे स्थान पर है।
इन दोनों टीमों की बीच भी कांटे की टक्कर जारी है. हालांकि अभी यह कहना मुश्किल होगा की कौन सी टीम क्वालिफाई कर रही है। लगभग टॉप टीमों का मुकाबला एक दूसरे से होना है, जिससे टूर्नामेंट और भी दिलचल्प होता जा रहा है।
कभी सोचा IPL में Orange और Purple Cap ही क्यों होती है? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
MI और LSG प्लेऑफ की रेस से बाहर
IPL 2026 Points Table में निचले पायदान की टीमों के लिए यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है। दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में केवल 10 अंक जुटा पाई है और सातवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अंकों के साथ आठवें स्थान पर संघर्ष कर रही है।
केकेआर का रास्ता प्लेऑफ के लिए लगभग बंद हो चुका है क्योंकि वो तीन मैच जीतने के बाद भी सीएसके और पंजाब से उपर नहीं जा सकेंगे क्योंकि इन तीन टीमों में से कोई भी अगर 16 अंक तक पहुंचते हैं तो केकेआर बाहर हो जाएगी।
अपडेटेड IPL 2026 Points Table के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही 11 में तीन जीत के साथ नौवें औऱ दसवें स्थान पर है, जिसका मतलब है कि वे अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
दोनों टीमों के 11 मैचों में केवल 6 अंक हैं और वे नौवें और दसवें स्थान पर हैं। IPL 2026 के इस सीजन में अब हर एक मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि नेट रन रेट का समीकरण किसी भी टीम का खेल बना या बिगाड़ सकता है।
Tagged:
IPL 2026 Points table update IPL 2026 Points Tableऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर