IPL 2026 में CSK को तगड़ा झटका, यह विदेशी ऑलराउंडर इंजरी के चलते बीच टूर्नामेंट देश वापस लौटा

Published - 14 May 2026, 10:40 AM | Updated - 14 May 2026, 10:41 AM

CSK

CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें खत्म होने के नाम नहीं ले रही हैं। टूर्नामेंट के शुरू होने से लेकर अभी तक यह टीम अपने खिलाड़ियों की इंजरी से जूझ रही है। जबकि इस फेहरिस्त में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ चुका है।

सीजन के बेहद अहम मोड़ पर टीम के धाकड़ ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोटिल होकर वापस स्वदेश लौट चुके हैं, जहां पर उनका आगे का इलाज किया जाएगा। मौजूदा सीजन में ओवरटन गेंद और बल्ले से काफी धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे थे और टीम की रीढ़ की हड्डी बन चुके थे। लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने से पहले ही वह अपने देश लौट गए हैं।

क्यों वापस लौटे ओवरटन?

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेमी ओवरटन को बीच सीजन जांघ में चोट की वजह से वापस यूके लौटना पड़ा है, ताकि वह रिकवरी प्रकिया को जल्द से जल्द शुरू कर सके। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक्स पर ओवरटन की तस्वीर को शेयर करके उनके कैप्शन में लिखा,

‘’जेमी ओवरटन के बाएं पैर की जांघ में चोट है और आगे के इलाज के लिए वह वापस यूके लौटेंगे।’’

बता दें कि, आईपीएल 2026 में जेमी ओवरटन काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने 10 मैचों में 136 रन बनाए थे और गेंद से 14 बल्लेबाजों का शिकार किया था। सीएसके (CSK) के लिए जेमी पावर प्ले, मध्य ओवर और डेथ ओवर में किफायती गेंदबाजी किया करते थे।

CSK के खिलाड़ी हो रहे हैं चोटिल

CSK

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। इसकी शुरुआत नाथन एलिस से हुई थी, जो कि हैमस्ट्रिंग की चोट से उभरने के कारण बाहर हो गए थे।

इसके बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जो कि अभी भी रिकवरी पर हैं और उनकी वापसी की तारीख तय नहीं हो सकी है।

तो, खलील अहमह, आयुष म्हात्रे और रामकृष्ण घोष भी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, जबकि स्पेंसर जॉनसन की वापसी कब तक होगी, इसका खुलासा भी नहीं हुआ है। दरअसल, नाथन की रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर को चुना था, लेकिन वह भी फिलहाल चोटिल चल रहे हैं।

Chennai Super Kings को लगा एक और बड़ा झटका, Jamie Overton इंजरी के कारण हुए बाहर

प्लेऑफ में जगह बनाना चाहती है चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 में अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 6 में जीत हासिल की है तो पांच मुकाबले गंवाए हैं।

उनके अगले तीन मैच, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस से होने हैं और वह तीनों ही मुकाबले जीतकर प्लेऑफ की टिकट कटाना चाहेंगे।

लेकिन यह इतना आसान होने वाला नहीं है, क्योंकि जहां एक तरफ सीएसके (CSK) चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही है तो दूसरी ओर उनका सामना एसआरएच और जीटी जैसी दो बड़ी प्रतिद्वंद्वियों से होना है, जिनका मौजूदा फॉर्म बेहद कमाल का है। वहीं, लखनऊ भी जाते-जाते येलो आर्मी को बड़ा घाव दे सकती है।

LSG vs CSK Live Streaming : लखनऊ vs चेन्नई का महायुद्ध! कल रात 7:30, जानें कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Tagged:

chennai super kings csk Jamie Overton IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

31 मई

पांचवें
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com