Chennai Super Kings को लगा एक और बड़ा झटका, Jamie Overton इंजरी के कारण हुए बाहर

Published - 14 May 2026, 03:50 AM | Updated - 14 May 2026, 04:03 AM

JAMIE OVERTON

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती दिख रही है। टीम पहले ही कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान है और अब स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं।

सीएसके ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि ओवरटन को दाएं जांघ में चोट लगी है और वह आगे के इलाज और जांच के लिए इंग्लैंड लौट रहे हैं। ऐसे समय में यह खबर आई है जब सीएसके प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

CSK ने जारी किया आधिकारिक बयान

JAMIE OVERTON

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा, जेमी ओवरटन (Jamie Overton) को दाएं जांघ में चोट लगी है और वह आगे की जांच और इलाज के लिए यूके लौट रहे हैं।

टीम ने फिलहाल उनकी वापसी को लेकर कोई समयसीमा नहीं बताई है, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखकर माना जा रहा है कि उनका बाकी टूर्नामेंट खेलना मुश्किल है। यह चोट CSK के लिए इसलिए भी बड़ा झटका है क्योंकि टीम इस सीजन लगातार इंजरी समस्याओं से जूझ रही है।

कई खिलाड़ी पहले ही बाहर हो चुके हैं और अब ओवरटन के जाने से टीम का संतुलन पूरी तरह प्रभावित हो सकता है। फैंस भी सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं और टीम की मेडिकल व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

कभी सोचा IPL में Orange और Purple Cap ही क्यों होती है? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

IPL 2026 में शानदार रहा Jamie Overton का प्रदर्शन

जेमी ओवरटन (Jamie Overton) इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई। इस सीजन उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट हासिल किए और कई बार मुश्किल परिस्थितियों में विकेट निकालकर मैच का रुख बदल दिया।

हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में ओवरटन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके थे। उस मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत CSK ने अहम जीत दर्ज की थी।

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी ओवरटन ने 4 विकेट लेकर चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन की पहली जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनकी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों में नियंत्रण ने टीम को कई बार मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

आरसीबी के खिलाफ हार के बाद Ajinkya Rahane ने खिलाड़ियों का किया बचाव, बोले- “कैच छूट जाते हैं".......

प्लेऑफ की रेस में CSK की बढ़ी मुश्किलें

आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और ऐसे समय में जेमी ओवरटन (Jamie Overton) का बाहर होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। टीम पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की लंबी सूची से परेशान है। अब ओवरटन के बाहर होने से गेंदबाजी आक्रमण और कमजोर हो सकता है।

CSK अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन आगे के मुकाबले बेहद अहम होने वाले हैं। ऐसे में ओवरटन जैसे अनुभवी ऑलराउंडर की कमी टीम को काफी खल सकती है। खासकर डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी और निचले क्रम में तेज रन बनाने की क्षमता CSK के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही थी।

फिलहाल टीम मैनेजमेंट को जेमी औवरटन के रिप्लेसमेंट की तलाश करनी होगी जिससे आगामी मुकाबले को आसान से जीत प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर सके। वहीं फैंस भी जेमी ओवरटन (Jamie Overton) की जल्द वापसी की दुआ कर रहे हैं।

Tagged:

chennai super kings IPL 2026 JAMIE OVERTON INJURED
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चेन्नई सुपर किंग्स

ऋतुराज गायकवाड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com