WTC Points Table में क्या है Team India की स्थिति? जानें फाइनल में पहुंचने के लिए चाहिए कितनी जीत

Published - 14 May 2026, 10:21 AM | Updated - 14 May 2026, 10:30 AM

Team India

Team India : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है और हर टेस्ट मैच के साथ पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदल रही है। हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में हराकर बड़ा उलटफेर किया, जिसका सीधा फायदा टीम इंडिया (Team India) को मिला।

भारतीय टीम अब अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि यह बढ़त दूसरे टीमों के प्रदर्शन की वजह से मिली है, लेकिन WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अपने दम पर लगातार मजबूत प्रदर्शन करना होगा।

अब तक टीम इंडिया (Team India) का सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। कई अहम मुकाबलों में टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही, जिसकी वजह से उसका PCT भी नीचे चला गया। ऐसे में आने वाली सीरीज भारत के लिए करो या मरो जैसी साबित हो सकती हैं।

मौजूदा WTC चक्र में कैसा रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन

WTC 2025-27 चक्र में भारत (Team India) को कुल 18 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिनमें से 9 मुकाबले टीम खेल चुकी है। इस दौरान भारत ने इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम ने संघर्ष करते हुए सीरीज 2-2 से बराबर की, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से उसे जीत मिली।

सबसे बड़ा झटका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर मिला, जहां भारतीय टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसी हार ने भारत की WTC स्थिति को नुकसान पहुंचाया। अब तक खेले गए 9 मैचों में भारत (Team India) ने 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ दर्ज किया है। टीम के खाते में फिलहाल 52 अंक हैं और उसका PCT 48.15 प्रतिशत है।

भारतीय टीम के सामने अब कौन सी सीरीज हैं

भारतीय टीम (Team India) को अभी WTC चक्र में 9 टेस्ट मैच और खेलने हैं। अगस्त में टीम श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट मुकाबले होंगे, जहां विदेशी परिस्थितियां बड़ी चुनौती बन सकती हैं।

इसके बाद सबसे अहम सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी। जनवरी-फरवरी 2027 में भारत अपने घर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच टेस्ट मैच खेलेगा। यह सीरीज WTC Final की रेस तय करने में सबसे बड़ा रोल निभा सकती है, क्योंकि दोनों टीमें हमेशा खिताब की दावेदार मानी जाती हैं।

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए क्या है भारत का समीकरण

भारतीय टीम (Team India) के लिए अब समीकरण काफी स्पष्ट है। अगर टीम इंडिया को WTC फाइनल में जगह बनानी है तो उसे अपने बचे हुए मुकाबलों में लगातार जीत हासिल करनी होगी। भारत अगर सभी 9 टेस्ट जीत लेता है तो उसका PCT 74 प्रतिशत से ऊपर पहुंच जाएगा, जिससे फाइनल में जगह लगभग तय हो जाएगी।

वहीं, सात जीत और दो ड्रॉ की स्थिति में भी भारत का PCT करीब 66 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। हालांकि इसके लिए अन्य टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी। भारत के लिए सबसे जरूरी बात यह होगी कि टीम हार से बचे और स्लो ओवर रेट जैसी गलतियों से अंक न गंवाए।

WTC इतिहास में Team India का रिकॉर्ड

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। पहले दो एडिशन में टीम इंडिया (Team India) फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही। 2019-21 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था, जबकि 2021-23 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को मात दी।

इसके बाद 2023-25 चक्र भारत के लिए बेहद निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाने के कारण टीम फाइनल में जगह नहीं बना सकी। अब 2025-27 चक्र में भारतीय टीम के पास खुद को फिर साबित करने का बड़ा मौका है।

मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल इस प्रकार हैं :

स्थानटीममैचजीतहारड्रॉअंकपीसीटी
1ऑस्ट्रेलिया87108487.50
2न्यूजीलैंड32012877.78
3दक्षिण अफ्रीका43103675.00
4श्रीलंका21011666.67
5भारत94415248.15
6बांग्लादेश31111644.44
7पाकिस्तान31201233.33
8इंग्लैंड103613831.67
9वेस्टइंडीज807144.17

ये भी पढ़े : टीम इंडिया के चयनकर्ताओं की बड़ी बैठक, इन 2 खिलाड़ियों के भविष्य पर फैसला लेंगे अजीत अगरकर

Tagged:

indian cricket team team india WTC Final cricket news
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com