टीम इंडिया के चयनकर्ताओं की बड़ी बैठक, इन 2 खिलाड़ियों के भविष्य पर फैसला लेंगे अजीत अगरकर

Published - 13 May 2026, 06:12 PM

Team India

Team India: आईपीएल 2026 अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है और अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की नजर आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर टिक गई है। टीम इंडिया (Team India) को अगले कुछ महीनों में लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलना है, ऐसे में चयनकर्ता तेज गेंदबाजी विभाग को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर जल्द ही अहम बैठक करने वाले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा जसप्रीत बुमराह और मौहम्मद शमी के भविष्य को लेकर होगी।

तेज गेंदबाजों को लेकर चयनकर्ता शतर्क

Mohammad Shami And Bumrah

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 खत्म होने के तुरंत बाद चयन समिति और बीसीसीआई अधिकारियों के बीच एक बैठक होने वाली है। इस मीटिंग में आने वाले टेस्ट मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

भारत (Team India) को अगले नौ महीनों में कई अहम टेस्ट मैच खेलने हैं, इसलिए बोर्ड किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चयनकर्ता युवा तेज गेंदबाजों पर खास नजर बनाए हुए हैं।

अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी जैसे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम के संभावित विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। बोर्ड इन खिलाड़ियों के वर्कलोड और फिटनेस डेटा पर लगातार निगरानी रख रही है ताकि भविष्य के लिए मजबूत बेंच तैयार की जा सके।

PBKS vs MI Today Match Prediction, Match 58- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

जसप्रीत बुमराह को लेकर BCCI सख्त

भारतीय टीम (Team India) के स्टार पेसर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से टीम के सबसे अहम गेंदबाज बने हुए हैं। लेकिन लगातार क्रिकेट खेलते रहने की वजह से और चोटों के खतरे को देखते हुए चयनकर्ता उनके वर्कलोड को लेकर बेहद सतर्क हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला अभी बाकी है। मुंबई इंडियंस के आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद बुमराह को आराम देने का विकल्प भी चयनकर्ताओं के सामने मौजूद है।

टीम मैनेजमेंट के अनुसार आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र को ध्यान में रखते हुए बुमराह को पूरी तरह फिट रखना चाहते हैं। जिसके चलते चयन समिति जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती।

बुमराह का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ माने जाते हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस और उपलब्धता आने वाले महीनों में टीम इंडिया की सफलता तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगी।

जिसे Virat Kohli मानते थे छोटा भाई, RCB में दिलाया मौका! उसी खिलाड़ी ने छोड़ी टीम इंडिया, UAE से कर लिया डेब्यू

मोहम्मद शमी की Team India में वापसी पर सस्पेंस बरकरार

दूसरी तरफ अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का टीम इंडिया (Team India) में वापसी पर सभी की नजरें है। रिपोर्ट्स के अनुसार चयनकर्ता अब युवा गेंदबाजों को ज्यादा मौके देने के मूड में दिखाई दे रहे हैं और यही वजह है कि शमी की टेस्ट टीम में वापसी आसान नहीं मानी जा रही।

हालांकि घरेलू क्रिकेट में शमी ने शानदार प्रदर्शन किया है और उनके अनुभव को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। टेस्ट क्रिकेट में उनकी स्विंग और रिवर्स स्विंग की क्षमता भारत के लिए कई बार मैच जिताऊ साबित हुई है।

लेकिन चयन समिति अब भविष्य की योजना पर काम कर रही है, जिसके चलते युवा खिलाड़ियों को ज्यादा तवज्जो देना चाहती है, जबकिं इस साल आईपीएल में में भी शमी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

ऐसे में आगामी बैठक में शमी और बुमराह दोनों को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता अनुभवी पुराने गेंदबाजों पर भरोसा जताते हैं या फिर भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा गेंदबाजों को टीम इंडिया (Team India) में लाने का फैसला लेते हैं।

Tagged:

team india Ajit Agarkar bcci jasprit bumrah mohammad shami
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

अजीत अगरकर

देवाजीत सायकिया
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com