PBKS vs MI Today Match Prediction, Match 58- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 13 May 2026, 02:41 PM | Updated - 13 May 2026, 02:43 PM

PBKS vs MI Today Match Prediction
PBKS vs MI IPL 2026

PBKS vs MI Today Match Prediction: पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच टूर्नामेंट का 58वां मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। सीजन की शुरुआत में लगातार 6 मैच जीतकर शानदार लय में नजर आ रही पंजाब किंग्स की टीम अब लगातार 4 हार के बाद दबाव में है। पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है जिसके चलते पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए इस मैच में हर हाल में वापसी करनी होगी।

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन काफी खराब रहा है, टीम 8 मैच हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। हालांकि मुंबई इंडियंस अपने बाकी बचे सभी मुकाबलों में जीत दर्ज कर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PBKS vs MI Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (PBKS vs MI Match Details)

मैचपंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
स्टेडियमहिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
मैच की तारीख14 मई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PBKS vs MI Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • पंजाब किंग्स ने जीते: 7

  • मुंबई इंडियंस ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए PBKS vs MI Today Match Prediction में PBKS को बढ़त मिलती है।

हालिया फॉर्म (PBKS vs MI Recent Form)

पंजाब किंग्स: L, L, L, L, W

मुंबई इंडियंस: L, W, L, L, L

पिच रिपोर्ट (PBKS vs MI Pitch Report- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम)

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। पिछले मुकाबले में यहां अच्छा स्कोर देखने को मिला है। पिच रिपोर्ट के आधार पर PBKS vs MI Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक कुल 16 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 38%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत63%
पहली पारी का औसत स्कोर 184
दूसरी पारी का औसत स्कोर162
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (75%)

यह भी पढ़ें: PBKS vs MI Pitch Report: क्या गुल खिलाएगी धर्मशाला की पिच? जानें मुंबई या पंजाब, किसका पलड़ा रखेगी भारी

PBKS vs MI Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनेरियो 1: अगर मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना

सिनेरियो 2: अगर पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 65–70

  • अनुमानित कुल स्कोर: 210–220

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (PBKS vs MI Playing XI Today)

पंजाब किंग्स प्लेइंग-XI

प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जेनसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस प्लेइंग-XI

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र

टीम अपडेट: हार्दिक पांड्या इस मुकाबले से बाहर रहेंगे

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (PBKS vs MI Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में 36 गेंद में 59 रन बनाए हैं। वह इस सीजन अब तक 392 रन बना चुके हैं और इस अहम मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

  • नमन धीर मुंबई इंडियंस के तरफ से लगातार रन बना रहे हैं। पिछले मैच में इन्होंने 47 रन की पारी खेली है। ये अभी तक 303 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • अर्शदीप सिंह ने पिछले मैच में पंजाब के तरफ से की किफायती गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 13 विकेट ले चुके हैं, इस मैच में भी पावरप्ले में विकेट निकाल सकते हैं।

  • कॉर्बिन बॉश ने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए हैं। ये इस मैच में भी मिडिल ओवर में अपनी टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।

PBKS vs MI Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

पंजाब किंग्स ने इस सीजन खेले गए पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया था। पिछले 10 मैचों के हेड-टू-हेड आंकड़ों में पंजाब किंग्स का दबदबा देखने को मिला है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने इस सीजन निराश किया है जिसके चलते पंजाब किंग्स इस मैच में थोड़ा आगे नजर आ रही है।

पंजाब किंग्स के जीतने की संभावना: 60%

मुंबई इंडियंस के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: Hardik-Surya दोनों ने छोड़ा MI का साथ, नहीं गए PBKS के खिलाफ मैच के लिए धर्मशाला, जानें अब कौन होगा कप्तान

IPL 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

पंजाब किंग्स (PBKS) Squad

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, पायला अविनाश, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद

मुंबई इंडियंस (MI) Squad

नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम ग़ज़नफ़र, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, रॉबिन मिंज

डिस्क्लेमर: ह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

Tagged:

PBKS vs MI PBKS vs MI Dream11 Prediction Punjab Kings vs Mumbai Indians PBKS vs MI Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, धर्मशाला में खेला जाएगा।

धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। यहां पिछले मैच में अच्छा स्कोर देखने को मिला है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com