Hardik-Surya दोनों ने छोड़ा MI का साथ, नहीं गए PBKS के खिलाफ मैच के लिए धर्मशाला, जानें अब कौन होगा कप्तान

Published - 13 May 2026, 12:49 PM | Updated - 13 May 2026, 12:55 PM

MI

MI: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर 14 मई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में होगी. लेकिन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई के लिए कप्तानी सिरदर्द बन चुकी है.

हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव फिलहाल टीम के साथ नहीं है. ऐसे में कैप्टेंसी को लेकर सवाल बना हुआ है कि आखिर PBKS के खिलाफ कौन MI की कमान संभालेगा? चलिए तो जानते हैं विस्तार से.......

MI: पंजाब के खिलाफ नहीं खेलेंगे हार्दिक

MI

RCB से हारने के बाद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जाने का सपना चकनाचूर हो गया था. अब टीम के लिए बाकी मुकाबले सिर्फ फॉर्मेलिटी के लिए रह गए हैं. अब MI का अगला मुकाबला पंजाब के खिलाफ है. लेकिन इस हाई वोल्टेज मैच से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

दरअसल, क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या धर्मशाला रवाना नहीं हुए हैं. वह फिलहाल मुंबई में हैं और अपनी चोट का इलाज करवा रहे हैं. इस सीजन इंजर्ड होने की वजह से हार्दिक दो मुकाबले से भी बाहर रहे हैं. वह बैक स्पाज्म की समस्या से जूझ रहे हैं. अब PBKS के खिलाफ उनकी मौजदूगी पर संदेह बना हुआ है.

25 छक्‍के 23 चौके, अकेले ठोके 345 रन, ऐसे खूंखार खिलाड़ी को CSK ने अंतिम 3 मैचों के लिए किया साइन

सूर्या और हार्दिक होंगे बाहर?

सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस टीम के साथ धर्मशाला नहीं गए. हाल ही में उनकी पत्नी देविशा ने एक बेटी को जन्म दिया था. जिस कारण वह अपने परिवार के साथ समय बीता रहे हैं.

हालांकि, वह पंजाब के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ जाएंगे. वहीं, रिपोर्ट्स का कहना है कि हार्दिक पांड्या की चोट काफी गंभीर है. उनकी इंजरी को देखते ही PBKS मैच के लिए उनकी उपलब्धता बताई जा सकेगी. उनका खेलने तय नहीं है.

कौन होगा मुंबई इंडियंस का कप्तान?

पंजाब के खिलाफ हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में बई इंडियंस (MI) की कप्तानी मुख्य रूप से सूर्यकुमार यादव संभाल सकते हैं. अगर हार्दिक और सूर्या भी मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह में से कोई एक दिग्गज कैप्टेंसी करता हुआ दिखाई दे सकता है.

हार्दिक ने IPL 2026 में चोट के कारण दो मैच मिस किए थे. उनकी जगह सूर्या ने ही टीम की कमान संभाली थी. अगर स्काई भी PBKS के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाते हैं तो MI के पास हिटमैन और बुमराह के रूप में दो विकल्प भी मौजूद हैं.

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का फ्लॉप प्रदर्शन

आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. टीम की खराब बल्लेबाज से लेकर गेंदबाजी तक चर्चा में रही है. पूरे सीजन बुमराह अपनी खराब फॉर्म से जूझते हुए दिखाई दिए.

वहीं, हार्दिक भी गेंद के साथ बल्ले से भी योगदान देने में नाकामयाब रहे. MI ने IPL 2026 में कुल 11 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 8 मैचों में हार का सामना किया. पूरे सीजन में उन्हें सिर्फ 3 जीत हासिल हुई.

मुंबई के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद हार्दिक की कैप्टेंसी पर भी खतरा मंडरा रहा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि अगले सीजन में हार्दिक बतौर कप्तान नजर नहीं आएगी. मैनेजमेंट उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी के नाम पर विचार कर रहा है.

फैंस का इंतजार खत्म! MS Dhoni की वापसी डेट का हुआ ऐलान, इस दिन चौकें-छक्के लगाएंगे अब 'थाला'

Tagged:

Suryakumar Yadav hardik pandya MI vs PBKS mi IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5

₹91-98 करोड़ के बीच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com