फैंस का इंतजार खत्म! MS Dhoni की वापसी डेट का हुआ ऐलान, इस दिन चौकें-छक्के लगाएंगे अब 'थाला'
Published - 13 May 2026, 11:20 AM | Updated - 13 May 2026, 01:05 PM
Table of Contents
MS Dhoni: पांच बार की चैंपियन रही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 की प्लेऑफ रेस में बनी हुई है. टीम को अब बाकी 3 बचे मुकाबले जीतने हैं. फिर वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. लेकिन यह तीनों मैच CSK के लिए करो या मरो जैसा साबित होने वाले हैं.
फिलहाल, टीम 6 जीत के साथ IPL 2026 की अंक तालिका में छठें स्थान पर है. अब चेन्नई का अगला मुकाबला 15 मई को LSG के खिलाफ है. लेकिन इस अहम मैच से पहले MS Dhoni की वापसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है.
CSK के साथ जुड़ेंगे MS Dhoni?
🚨 MS DHONI IS COMING 💛🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 13, 2026
- Dhoni is likely to travel to Lucknow for the LSG match in IPL 2026. [Cricbuzz] pic.twitter.com/SEzmZbGq3Q
आईपीएल 2026 की शुरूआत से पहले ही धोनी चोटिल हो गए थे. अब तक वह सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं. लेकिन LSG के खिलाफ धोनी की वापसी की उम्मीद जगी है.
क्रिकबज के अनुसार MS Dhoni के लखनऊ जाने की प्रबल संभावना है. वह अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, और पहले से काफी फिट है.
जिस कारण वह अगले तीन मैचों से पहले CSK के साथ जुड़ सकते हैं. बता दें कि वह टीम के साथ इस बार ट्रेवल करते हुए भी दिखाई नहीं दिए हैं. पूरे सीजन में अब तक वह सिर्फ़ दो 'अवे' मैचों हैदराबाद और मुंबई में ही गए थे.
टीम के साथ ट्रैवल करेंगे थाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन और मैनेजमेंट ने धोनी के लिए डिगो की कमर्शियल फ़्लाइट का टिकट बुक कर लिया है. जो कि लखनऊ जाने वाली है. इस अहम मुकाबले के लिए कुल मिलाकर 60 सदस्य है.
चेन्नई फैंस भी MS Dhoni को मैदान पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दर्शकों को उम्मीद है कि इस सीजन में थाला एक मैच तो जरूर खेलेंगे. अगर सबकुछ ठीक रहा तो धोनी क्रिकेट प्रेमियों को निराश नहीं करेंगे.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर