IPL 2026 के बीच पुरुष टीम को मिला नया कोच, 36 वर्षीय पूर्व महिला खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Published - 14 May 2026, 11:17 AM | Updated - 14 May 2026, 11:27 AM
Table of Contents
बता दें कि, उनका यह कार्यकाल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला से शुरू होगा और उनके पिछले रिकॉर्ड्स को देखते हुए ईसीबी ने यह अहम जिम्मेदारी महिला खिलाड़ी (Female Player) को सौंपी है।
किस Female Player को ECB ने बनाया सीनियर टीम का कोच?

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार (13 मई) को कई बड़े ऐलान किए हैं, जिनमें से एक पुरुष नेशनल टीम के लिए फील्डिंग कोच की नियुक्ति भी है। इस बार बोर्ड ने सर्वसम्मति से इंग्लैंड की पूर्व महिला विकेटकीपर बल्लेबाज (Female Player) सारा टेलर (Sarah Taylor) को क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में नियुक्त किया है।
सारा इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ की अगुवाई में इंग्लैंड लायंस (इंग्लैंड-ए) टीम के साथ कार्य कर चुकी हैं और उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब ईसीबी ने उनको (Sarah Taylor) सीनियर टीम में सहायक स्टाफ के रूप में जोड़ा है।
दिग्गजों खिलाड़ियों में शुमार हैं Sarah Taylor
इंग्लैंड की 36 वर्षींय विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर (Sarah Taylor) महानतम खिलाड़ियों में शुमार हैं और काफी लंबे समय तक उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन अब उनके अनुभवी कंधों पर पुरुष क्रिकेट टीम की फील्डिंग सुधारने का कार्य होगा।
सारा (Female Player) ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए कुल 226 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जबकि सारा (Sarah Taylor) ससेक्स की पुरुष टीम के साथ-साथ मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं।
उन्होंने संक्षिप्त कार्यकाल के तौर पर टीम को जॉइंग किया है। वह इस पद पर कार्ल हापकिंसन को रिप्लेस करेंगी, जो कि फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं।
IPL 2026 में CSK को तगड़ा झटका, यह विदेशी ऑलराउंडर इंजरी के चलते बीच टूर्नामेंट देश वापस लौटा
न्यूजीलैंड के खिलाफ संभालेंगी चार्ज
चार जून से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत होने जा रही है। यह सीरीज इंग्लिश सरजमीं पर खेली जाएगी और यही से सारा टेलर (Sarah Taylor) अपने इंटरनेशनल कोचिंग करियर की शुरुआत करेंगी।
बता दें कि, फिलहाल उनको केवल इस सीरीज के लिए साथ जोड़ा गया है, लेकिन अगर टीम की फील्डिंग में काफी सुधार देखने को मिलता है तो फिर उनका कार्यकाल यकीनन बढ़ाया जा सकता है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक राब ने कहा,
‘’टेलर जिस तरह से कार्य करती हैं उससे हम पूरी तरह से और अविश्वसनीय रूप से प्रभावित हैं।’’
बता दें कि, ईसीबी का यह कदम यकीनन इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा, क्योंकि पहले केवल पुरुष खिलाड़ियों को ही पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया जा सकता है, लेकिन अब पूर्व दिग्गज महिलाओं को भी यह अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर