IPL 2026: गर्लफ्रेंड, रील्स और साथी खिलाड़ियों से भद्दा मजाक! अर्श से फर्श तक पहुंचा इस खिलाड़ी का करियर, खुद सबकुछ किया बर्बाद
Published - 24 May 2026, 02:50 PM | Updated - 24 May 2026, 02:52 PM
Table of Contents
IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में एक खिलाड़ी का करियर जितनी तेजी से ऊंचाइयों तक पहुंचता है, उतनी ही जल्दी वह अपनी खराब हरकतों की वजह से नीचे भी आ सकता है. कुछ ऐसा ही हाल हुआ भारतीय टीम के एक तेज गेंदबाज के साथ. कभी वह अपनी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते थे. लेकिन अब वह अपनी परफॉर्मेस की वजह से चर्चाओं में है.
खासकर आईपीएल 2026 (IPL 2026) में उनके खराब प्रदर्शन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस का कहना है कि प्लेयर अपनी गर्लफ्रेंड, रील्स और साथी खिलाड़ियों के साथ भद्दे मजाक के कारण बर्बाद हो गया है. चलिए तो जानते हैं कौन है यह खिलाड़ी .
IPL 2026: खराब फॉर्म से जूझ रहा यह खिलाड़ी

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहें हैं वो किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह हैं. अर्शदीप पिछले मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्शदीप सिंह पूरी तरह फ्लॉप रहे. उन्होंने सिर्फ 3 ओवरों में 52 रन लुटा दिए और एक विकेट भी नहीं चटका पाए.
हालांकि, यह सिर्फ एक मैच का हाल नहीं है बल्कि पूरे सीजन यह तेंज गेंदबाज अपनी खराब फॉर्म से जूझता रहा. अपने डेब्यू सीजन के बाद 2026 पहला मौका है, जब अर्शदीप सिंह टीम के लिए काफी महंगे साबित हुए हैं.
अर्शदीप ने 10.21 की इकॉनमी से लुटाए रन
IPL 2026 में अर्शदीप सिंह ने 14 मैचों में 38.64 की औसत और 10.21 की इकॉनमी से 541 रन खर्च करते हुए सिर्फ 14 विकेट चटकाए हैं. अर्शदीप ने अपने डेब्यू सीजन के बाद पहली बार इतनी खराब इकॉनमी से बॉलिंग की है. जिसका खामियाजा पंजाब किंग्स को कई बार अपनी हार से चुकाना पड़ा.
कभी अपनी डेथ ओवरों की सटीक यॉर्कर के लिए चर्चा में रहने वाले अर्शदीप सिंह इस बार आईपीएल 2026 में रन रोकने में असफल रहे हैं.
सोशल मीडिया की वजह से ट्रोल हुए अर्शदीप
IPL 2026 में अर्शदीप सिंह खेल से ज्यादा सोशल मीडिया और अपनी गर्लफ्रेंड पर ज्यादा ध्यान देते हुए दिखाई दिए. वह प्रैक्टिस से ज्यादा फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड सामरिन कौर के साथ स्पॉट होते हुए दिखाई पड़ते हैं.
इंटरनेट पर उनके कई वीडियो वायरल हुए, जिनकी वजह से उन्हें फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ा, क्योंकि उन वीडियो में पंजाब के खिलाड़ी ने अपने साथी प्लेयर्स का मजाक उड़ाया. इन्हीं में से एक था तिलक वर्मा के रंग का पर नस्लीय टिप्पणी करना.
जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा. फैंस का कहना है कि अर्शदीप का ध्यान क्रिकेट से ज्यादा वीडियो बनाने पर रहा. जिसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर