Nita Ambani ने Mumbai Indians की हालत देख उठाया बड़ा कदम, 2 खूंखार बल्लेबाजों की करवाई एंट्री, अब टीम के साथ रहेंगे सालों-साल
Published - 24 May 2026, 12:28 PM
Table of Contents
Mumbai Indians : IPL 2026 के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 24 मई दोपहर 30.30 बजे से खेला जाएगा. हालांकि, MI प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है. लेकिन RR के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है.
क्योंकि अगर टीम हारी तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बड़ी चाल चलते हुए 2 नए खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया है.
Mumbai Indians में शामिल हुए यह 2 खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2026 का सफर पहले ही खत्म हो गया था. लेकिन आखिरी लीग में टीम अपने 2 नए खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के रूप में राजस्थान के खिलाफ उतारने का फैसला किया है.
बता दें किक्विंटन डिकॉक और राज अंगद बावा चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. इनकी जगह टीम ने बाएं हाथ के बल्लेबाज महिपाल लोमरोर और 25 वर्षीय रुचित आहिर को टीम में शामिल किया है.
दोनों ही खिलाड़ी राजस्थान के खिलाफ मुंबई के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) सम्मान के साथ आईपीएल 2026 का आखिरी मुकाबला खेलना चाहती है. इसलिए उन्होंने बतौर रिप्लेसमेंट महिपाल लोमरोर और रुचित आहिर को मौका देने का फैसला किया है.
महिपाल लोमरोर का आईपीएल में प्रदर्शन
गौरतलब है कि राजस्थान के बाएं हाथ के बल्लेबाज महिपाल लोमरोर 2018 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेल चुके हैं. वहीं, 2022 से 2024 तक वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ भी खेले थे. उन्होंने अब तक आईपीएल में 35 पारियों में 527 रन बनाए हैं, हालांकि वह अभी तक भी एक अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं.
महिपाल लोमरोर एक पार्ट-टाइम स्पिनर के रूप में भी 1 विकेट भी ले चुके हैं. वह जरूरत पड़ने पर मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने के साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं.
LSG डायरेक्टर का बड़ा बयान, Rishabh Pant का कटेगा कप्तानी से पत्ता! अब ये खिलाड़ी होगा नया कैप्टन
रुचित आहिर का क्रिकेट करियर
मुंबई के रुचित आहिर की बात करें तो उनके लिए यह पहला मौका जब वह आईपीएल में खेलेंगे. मुंबई इंडियंस ने इस अनकैप्ड खिलाड़ी को 30 लाख रूपये में अपने स्क्वाड में शामिल किया था. रुचित ने अब तक अपने 16 लिस्ट-ए और 12 टी20 मैच खेले हैं.
घरेलू टी20 क्रिकेट में उन्होंने 169.03 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए हैं, और उनके नाम 2 अर्धशतक भी है. खास बात यह है कि रुचित बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करने में सक्षम हैं.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर