‘शाबाश अर्जुन! तुम पर गर्व है…’ LSG के लिए डेब्यू में चमके Arjun Tendulkar, तो पिता Sachin हुए भावुक, लिखा इमोशनल पोस्ट
Published - 24 May 2026, 11:12 AM | Updated - 24 May 2026, 01:07 PM
Table of Contents
Arjun Tendulkar: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने अपने आखिरी मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका दिया. पूरे सीजन बेंच पर बैठने के बाद अर्जुन ने भी इस अवसर का खूब फायदा उठाया और अगले सीजन के लिए मजबूत दावेदारी पेश की.
वहीं, अपने बेटे की शानदार गेंदबाजी देखने के बाद पिता अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) काफी भावुक हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अर्जुन के लिए एक खास पोस्ट किया.
Arjun Tendulkar के लिए सचिन का भावुक नोट
Well done, Arjun. ❤️
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 23, 2026
Proud of the way you’ve carried yourself through this season, always believing in your ability, staying patient, working hard quietly, and remaining positive despite having to wait for your opportunity till the very last match.
Cricket tests patience as much… pic.twitter.com/3RdiGkXbfT
सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन (Arjun Tendulkar) की एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि, जिस तरह से तुमने इस पूरे सीज़न में खुद को संभाला है—हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रखा, सब्र बनाए रखा, चुपचाप कड़ी मेहनत की, और आखिरी मैच तक अपनी बारी का इंतज़ार करने के बावजूद पॉज़िटिव बने रहे—उस पर हमें बहुत गर्व है. क्रिकेट जितनी तुम्हारी काबिलियत की परीक्षा लेता है.
सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा, क्रिकेट जितनी तुम्हारी परीक्षा लेता है, उतनी ही तुम्हारे सब्र की भी; और आज तुमने इन दोनों ही चीज़ों को बहुत खूबसूरती से संभाला. हमेशा ज़मीन से जुड़े रहना, और इस खेल से वैसे ही प्यार करते रहना जैसे तुम हमेशा से करते आए हो.
अर्जुन ने प्रभसिमरन सिंह को किया आउट
बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिर लीग मैच में अर्जुन (Arjun Tendulkar) को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दिया. अर्जुन ने भी इस मौके का फायदा उठाते हुए कसी हुई गेंदबाजी की. खास बात यह है कि सचिन के लाल ने गेंद के साथ बल्ले से भी अपना योगदान दिया.
वहीं, अर्जुन तेंदुलकर को पावरप्ले में बॉलिंग करने का कप्तान ऋषभ पंत ने न्यौता दिया. अर्जुन ने अपनी खतरनाक बाउंसर से प्रभसिमरन सिंह को डरा दिया. लेकिन विकेट की पिछे खड़े पंत कैच नहीं लपक पाए.
लेकिन अर्जुन ने फिर से वापसी की और कातिलाना यॉर्कर मारकर प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेज दिया. इस तरह अर्जुन ने आईपीएल 2026 का पहला विकेट लिया.
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा तगड़ा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होकर पूरे IPL 2026 से बाहर
अर्जुन ने 36 रन देकर 1 विकेट चटकाया

पंजाब किंग्स ने बेशक से यह मुकाबला जीत लिया. लेकिन अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) सीजन के पहले ही मैच में छा गए. उन्होंने 36 रन देकर 1 विकेट चटकाया. अर्जुन लखनऊ के लिए अन्य गेंदबाजों की तुलना में काफी किफायती साबित हुए. उन्होंने अपने बल्ले से भी 5 रन भी बनाए.
वहीं, अर्जुन के पहले विकेट पर पिता सचिन काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने अपने बेटे के लिए पोस्ट करते हुए लिखा कि, उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर