आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने, सूर्या-सिराज-रिंकू बाहर! तो कई IPL स्टार्स को मौका

Published - 24 May 2026, 12:57 PM | Updated - 24 May 2026, 12:59 PM

Ireland T20 Series

Ireland T20 Series: भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की टी02 सीरीज खेली जाएगी. पहला मैच 20 जून को, दूसरा 26 जून को और तीसरा 28 जून को खेला जाएगा. मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे से होगी. जबकि टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा.

माना जा रहा है बीसीसीआई इस बार आयरलैंड के खिलाफ (Ireland T20 Series) आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार्स खिलाड़ियों को मौका दे सकती है. वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज और रिंकू सिंह को बाहर किया जा सकता है. चलिए तो एक बार जान लेते हैं आयरलैंड के खिलाफ कैसी हो सकती है भारत की 15 सदस्यीय संभावित टीम.

Ireland T20 Series: सूर्या-सिराज-रिंकू होंगे बाहर

सूर्यकुमार यादव की टी20 वर्ल्ड कप फॉर्म और आईपीएल फॉर्म देखते हुए चयनकर्ता उन्हें टी20 टीम से ड्रॉप करने का मन बना चुके हैं. ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें, तो शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी होगी और उन्हें ही टीम का नया कप्तान भी बनाया जायेगा.

वहीं रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. वहीं IPL 2026 में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक़ नहीं रहा, ऐसे में उनका ड्रॉप होना संभव है और उनकी जगह फॉर्म में चल रहे रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है.

मोहम्मद सिराज को टीम मैनेजमेंट टी20 क्रिकेट में बहुत ज्यादा नहीं देख रहा है, ऐसे में उनकी जगह प्रिंस यादव को टी20 डेब्यू का भी मौका मिल सकता है. वहीं आयरलैंड की कंडीशन को देखते हुए स्पिनर कुलदीप यादव को ड्रॉप कर एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में साकिब हुसैन को भी डेब्यू मिल सकता है, यह तेज गेंदबाज लगातार IPL 2026 में SRH के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.

Ireland T20 Series: श्रेयस को मिलेगी कप्तानी

Ireland T20 Series

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की कप्तानी सौंपी जा सकती है. लंबे समय बाद वह टीम में वापसी कर सकते हैं. वहीं, विकेटकीपर की भूमिका में संजू सैमसन के साथ ईशान किशन जैसे खिलाड़ी स्क्वाड में शामिल होंगे. जो कि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं.

रजत पाटीदार और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिला सकता है. दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अब उनके पास इंटरनेशनल में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा.

ऑलराउंडर्स और गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों को मौका

ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे अनुभवी खिलाड़ी हो सकते हैं. यह खिलाड़ी टीम में सतुंलन देने के साथ मैच का रूख पलटने की भी क्षमता रखते हैं. खास बात यह है कि चारों दिग्गज खिलाड़ी गेंद के साथ बल्ले से भी उपयोगी रन बनाने में माहिर हैं, और अंतिम ओवरों में भी टीम को जीत दिला सकते हैं.

गेंदबाजी विभाग में वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, साकिब हुसैन, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्द कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. यह सभी खिलाड़ी विपक्षी टीमों पर दबदबा बनाने में कामयाब हैं. साथ ही अपनी गति और विविधता से बल्लेबाजों को भी परेशान कर सकते हैं.

लिहाजा, बीसीसीआई की रणनीति साफ है कि वह भविष्य को देखते हुए एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना चाहती है, जो जरूरत पड़ने पर हर रोल में फिट बैठ सकें. आयरलैंड के खिलाफ अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नए प्लेयर्स को भी परखा जा सकता है.

RCB Playing XI: साल्ट की वापसी, रिचर्ड ग्लेसन को डेब्यू! ये 2 खिलाड़ी बाहर, क्वालीफायर-1 के लिए ऐसी आरसीबी की प्लेइंग-XI

Ireland T20 Series के लिए भारत की 15 सदस्यीय संभावित टीम

श्रेयस अय्यर(कप्तान), संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, साकिब हुसैन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्द कृष्णा

‘शाबाश अर्जुन! तुम पर गर्व है…’ LSG के लिए डेब्यू में चमके Arjun Tendulkar, तो पिता Sachin हुए भावुक, लिखा इमोशनल पोस्ट

Tagged:

team india bcci IND vs IRE IPL 2026 Ireland T20 Series
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

सूर्यकुमार यादव

1104 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com