IPL 2026 के बीच बड़ा मुकाबला किया गया रद्द, खराब पिच के चलते दोनों टीमों को बांटे गए पॉइंट्स
Published - 22 Apr 2026, 12:07 PM | Updated - 22 Apr 2026, 01:10 PM
Table of Contents
West Indies Championship: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच ही एक ऐसा मामला देखने को मिला है, जिसने खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को लीवार्ड आइलैंड्स हरिकेंस और त्रिनिदाद और टोबैगो रेड फोर्स के बीच विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज चैंपियनशिप (West Indies Championship) का अहम मुकाबला खेला जा रहा था, लेकिन खराब पिच होने के कारण मैच को रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों के बीच बराबर अंक बांटने पड़े। इस मैच को रद्द करने का मुख्य कारण पिच की खराब स्थिति थी, जिसने खिलाड़ियों की सुरक्षा को बढ़ा दिया था।
West Indies Championship: जेरेमिया लुईस के सिर पर लगी गेंद
लीवार्ड आइलैंड्स हरिकेंस और त्रिनिदाद और टोबैगो रेड फोर्स (West Indies Championship) के बीच खेले गए मुकाबले के तीसरे दिन के पहले सत्र के दौरान पिच पर असमान और अप्रत्याक्षित उछाल देखने को मिला, जिसके चलते बल्लेबाजी करना काफी कठिन था।
स्थित तब और बिगड़ गई, जब हरिकेंस के स्टार ऑलराउंडर जेरेमिया लुईस के सिर पर जेडन सील्स की एक तेज गेंद जा लगी। तुरंत मौके पर चिकित्सा कर्मी पहुंचे और उनको आगे की जांच के लिए हॉस्पिटल लेकर जाया गया। हालांकि, उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उनके सिर पर गंभीर चोट की आशंका बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार जेरेमिया की हालत में नजर रख रहे हैं।
दोनों टीमें में बंटे अंक
जानलेवा पिच पर खेलने की बजाय इसको रद्द (West Indies Championship) करना ठीक समझा गया। दोनों दोनों कप्तानों, मैच रेफरी और क्यूरेटर से परामर्श के बाद निर्धारित किया गया कि पिच बल्लेबाजी के सुरक्षित नहीं है, जिसके परिणामस्वरूप मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
बता दें कि, क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक अधिकारिक बयान में पुष्टि की कि मैच (West Indies Championship) अधिकारियों ने खेल की शर्तों के अनुसार कार्रवाई की, जिसके तहत परिस्थितियां खतरनाक या अनुपयुक्त पाई जाती है तो खेल को स्थगित करना अनिवार्य है।
रद्द करने से पहले मैच में क्या हुआ?
मुकाबला रद्द होने से पूर्ण इसमें कई नाटकीय उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे। त्रिनिदाद और टोबैगो के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो कि काफी कारगर साबित हुआ। हरिकेंस की टीम 39.3 ओर में सिर्फ 131 रन पर ढेर हो गई। मैच में करीमा गोर ने 90 गेंदों पर 57 रन की शानदार पारी खेली।
वहीं, त्रिनिदाद और टोबैगो (West Indies Championship) की ओर से एंडरसन फिलिप ने 6 बल्लेबाजों का शिकार किया। हरिकेंस के 131 रन के जवाब में त्रिनिदाद और टोबैगो ने पहली पारी में 175 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। हालांकि, जिद गूली 51 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रिटायर होकर बाहर चले गए।
मैच में हरिकेंस की ओर से केल्विन पिटमैन ने सर्वाधिक 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। जबकि दूसरी पारी में हरिकेंस (West Indies Championship) के लिए बल्लेबाजी काफी मुश्किल थी। उन्होंने 140 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे, जो कि जेडन सील्स ने हासिल किए थे, लेकिन माइकल लुईस ने 73 रन की जुझारू पारी खेलकर विरोधी गेंदबाजों का खराब पिच पर डटकर सामना किया। हालांकि, अंत में मैच को बेकार पिच के कारण रद्द करना पड़ा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर