MI के खिलाफ एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? रविचंद्रन अश्वीन ने बता डाली अंदर की बात, सबकुछ कर दिया कंफर्म

Published - 22 Apr 2026, 11:14 AM | Updated - 22 Apr 2026, 01:07 PM

MS Dhoni

MS Dhoni: आईपीएल 2026 में 23 अप्रैल 2026, गुरूवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होने वाला है. लेकिन इस मुकाबले से पहले फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि एमएस धोनी MI के खिलाफ खेलेंगे या नहीं. बता दें कि लंबे समय से चोट के कारण धोनी टीम से बाहर चल रहे हैं.

हालांकि, अब माही पहले से फिट हैं और नेट्स में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी भी शुरू कर दी. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने बताया है कि MI के खिलाफ MS Dhoni खेलेंगे या नहीं.

धोनी की वापसी पर आर अश्विन ने दिया अपडेट

दरअसल, मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें धोनी विकेटकीपिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं, और पहले से काफी फिट हैं. अब सीएसके के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने माही के कमबैक पर बड़ा दावा किया है. उन्होंने विमल कुमार संग खास बातचीत के दौरान कहा कि,

'मैंने आज तक धोनी को नेट्स में विकेटकीपिंग करते नहीं देखा था। अब वह विकेटकीपिंग कर रहे थे, इसका मतलब है कि वह ग्लव्स पहनेंगे और सैमसन को आउटफील्ड में जाना होगा. मैं 100 प्रतिशत कह सकता हूं कि वह मुंबई के खिलाफ खेलेंगे"

MI vs CSK PITCH REPORT: वानखेड़े पिच रिपोर्ट से साफ, कौन जीतेगा मैच? जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद

MS Dhoni की वापसी से बदलेगा कॉम्बिनेशन

Ms Dhoni

धोनी की वापसी से टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव देखने को मिल सकता है. संजू की जगह माही विकेटकीपिंग कर सकते हैं. वहीं, आयुष म्हात्रे के चोटिल होने के बाद सरफराज खान नंबर 3 पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. CSK उन्हें नीचले क्रम से सीधा टॉप ऑर्डर में प्रमोट कर सकती है. जबकि, धोनी नंबर सात पर खेल सकते हैं.

ऑस्ट्रेलियाई पेसर स्पेंसर जॉनसन भी जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं. ऐसे में चेन्नई सुपर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी मजबूत प्लेइंग XI के साथ उतरेगी. गायकवाड़ की कप्तानी में टीम अभी तक सिर्फ दो मुकाबले जीत पाई है.

कोच माइकल हसी ने धोनी को बताया फिट

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने धोनी की फिटनेस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने थोड़ी सतर्कता जाहिर की है. हालांकि, उन्होंने माही की रिकवरी पर चैन की सांस ली है. लेकिन उनका मानना है कि अभी वह पहले से फिट है लेकिन हमें अलर्ट के साथ आगे की रणनीति पर काम करना होगा.

कोच माइकल हसी ने कहा, 'मैं निश्चित नहीं हूं। वह अपनी रिहैब में सुधार कर रहे हैं और मैं उनके नेट्स में बल्लेबाजी से खुश हूं."

10वीं में 80% से ज्यादा मार्क्स, 16 की उम्र में टीम इंडिया के कप्तान! Abhishek Sharma से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

Tagged:

MS Dhoni Ravichandran Ashwin csk MI vs CSK IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

23 अप्रैल गुरूवार को

ऋतुराज गायकवाड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com