MI vs CSK PITCH REPORT: वानखेड़े पिच रिपोर्ट से साफ, कौन जीतेगा मैच? जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद

Published - 22 Apr 2026, 09:25 AM | Updated - 22 Apr 2026, 09:29 AM

MI vs CSK PITCH REPORT

MI vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 में 23 अप्रैल 2026 को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में हाल ही में MI ने दूसरी जीत हासिल की है. ऐसे में वह अपनी इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी.

वहीं, अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही CSK बुरे दौर से गुजर रही है. इसके बावजूद दोनों टीमों में से किस की जीत होगी यह कहना मुश्किल है. सबकुछ पिच (MI vs CSK Pitch Report) पर निर्भर करेगा.

MI vs CSK Pitch Report: कैसी है वानखेड़े की पिच?

MI vs CSK PITCH REPORT

मुंबई के वानखेडे की पिच (MI vs CSK Pitch Report) बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान की पिच लाल मिट्टी से बनी है जो कि बल्लेबाजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है, जिस कारण यहां पर चौके और छक्के लगाना आसान होता है.

मैच की शुरूआत में स्पिनर्स को अच्छा स्विंग मिलता है. लेकिन बीतते वक्त के साथ ओस की वजह से पिच अपना बर्ताव बदल लेती है. इसके बाद मैदान पर विकेट लेना मुश्किल हो जाता है.

IPL मैचों में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के आंकडें:

  • कुल मैच- 126
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 58
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 68
  • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 171.57
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 240/4 (Royal Challengers Bengaluru) 12/04/2026 v Mumbai Indians
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 67 (Kolkata Knight Riders) 16/05/2008 v Mumbai Indians
  • सबसे ज़्यादा स्कोर चेज़ किया गया- 214/4 (Mumbai Indians) 30/04/2023 v Rajasthan Royals
  • हर विकेट पर एवरेज रन- 27.58
  • हर ओवर पर एवरेज रन- 8.64

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 243 का टारगेट, अभिषेक शर्मा का शानदार शतक, अक्षर पटेल के नाम रिकॉर्ड दर्ज

MI vs CSK Pitch Report: किस टीम की होगी जीत?

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. दोनों ही टीमें अब तक IPL 2026 में छह मुकाबले खेल चुकी है. दिलचस्प बात यह है कि चेन्नई और मुंबई इस सीजन अब तक दो-दो मुकाबले ही जीत सकती है. अब दोनों टीमों का सातवां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है.

वहीं, वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पर अब तक कुल मैच- 126 मैच खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मुकाबलों की संख्या 58 है.

जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैचों का आंकड़ा 68 है. क्योंकि ओस पड़ने के बाद रन चेज करना आसान होता है. ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया, पॉइंट्स टेबल अपडेट

Tagged:

MI vs CSK MI vs CSK Pitch Report IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com