Indian Cricket Schedule: जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया का बिजी शेड्यूल, यहां देखें दिसंबर तक का पूरा कार्यक्रम

Published - 27 Jul 2026, 04:31 PM | Updated - 27 Jul 2026, 05:51 PM

Team India 2026 07 27T163610 637

Indian Team Schedule Till December: भारत का जिम्बाब्वे दौरा 26 जुलाई से खत्म हो गया। इस दौरे पर टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लिया और 3-0 से जीत भी हासिल की। नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह पहली सीरीज जीत रही। तीनों ही मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्दा रहा, खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया, जो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने।

अब भारत (Team India) का शेड्यूल अगले पांच महीने काफी व्यस्त रहने वाला है। अगस्त से लेकर दिसंबर तक कई धमाकेदार सीरीज देखने को मिलेंगी। इस दौरान टीम एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेगी।

अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी Team India

Team India 2026 07 27T172835 020

भारत (Team India) को जिम्बाब्वे दौरे के बाद, अब सीधे अगस्त में मैदान पर उतरना है। टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां WTC के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा। इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी और समाप्ति 27 अगस्त होगी। दोनों मुकाबले क्रमशः गाले और कोलंबो में खेले जाएंगे।

सितंबर-अक्टूबर में टीम इंडिया का बेहद व्यस्त कार्यकम

सितंबर में भारत (Team India) का बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित है, जो 1 से 13 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान टीम इंडिया को 3 वनडे और 3 टी20आई खेलने हैं। हालांकि, यह दौरा तभी होगा, जब भारतीय सरकार BCCI को अनुमति देगी। इसके बाद, 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जापान के नागोया शहर में एशियन गेम्स में होने वाले मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम हिस्सा लेगी।

वहीं, फिर 27 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 खेलने हैं। इस तरह भारत (Team India) का कार्यक्रम बहुत ही व्यस्त रहने वाला है।

अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा, दिसंबर में श्रीलंका से होगी टक्कर

भारत (Team India) को अक्टूबर के आखिरी में न्यूजीलैंड दौरे पर भी जाना है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 22 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 5 टी20 और 5 वनडे मैच खेले जाएंगे। वहीं, 19 नवंबर से पहला टेस्ट होगा। जबकि 27 नवंबर से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी।

दिसंबर में टीम इंडिया (Team India) को श्रीलंका की मेजबानी करनी है। श्रीलंका के खिलाफ भारत को 13 दिसंबर से 27 दिसंबर तक 3 टी20 और 3 वनडे खेलने हैं।

टीम इंडिया का अगस्त से दिसंबर तक का शेड्यूल

महीनाटूर्नामेंट/सीरीजफॉर्मेटआधिकारिक तारीख & वेन्यू
अगस्त 2026श्रीलंका दौरा2 टेस्ट15-19 अगस्त: पहला टेस्ट (गाले)23-27 अगस्त: दूसरा टेस्ट (कोलंबो)
सितंबर 2026बांग्लादेश दौरा3 ODI + 3 T20I1-13 सितंबर: वेन्यू की घोषणा अभी नहीं हुई
सितंबर 2026एशियन गेम्स 2026T2024 सितंबर - 1 अक्टूबर: पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता (नागोया, आइची, जापान)
सितंबर-अक्टूबर 2026वेस्टइंडीज का भारत दौरा3 ODI + 5 T20I27 सितंबर: पहला ODI (तिरुवनंतपुरम)30 सितंबर: दूसरा ODI (गुवाहाटी)3 अक्टूबर: तीसरा ODI (न्यू चंडीगढ़)6 अक्टूबर: पहला T20I (लखनऊ)9 अक्टूबर: दूसरा T20I (रांची)11 अक्टूबर: तीसरा T20I (इंदौर)14 अक्टूबर: चौथा T20I (हैदराबाद)17 अक्टूबर: पांचवां T20I (बेंगलुरु)
अक्टूबर-नवंबर 2026न्यूजीलैंड दौरा5 T20I + 5 ODI + 2 टेस्ट22 अक्टूबर: पहला T20I (क्राइस्टचर्च, हेग्ले ओवल)24 अक्टूबर: दूसरा T20I (क्राइस्टचर्च, हेग्ले ओवल)27 अक्टूबर: तीसरा T20I (वेलिंगटन, स्काई स्टेडियम)30 अक्टूबर: चौथा T20I (ऑकलैंड, ईडन पार्क)1 नवंबर: पांचवां T20I (हैमिल्टन, सेडन पार्क)4 नवंबर: पहला ODI (ऑकलैंड, ईडन पार्क)7 नवंबर: दूसरा ODI (वेलिंगटन, स्काई स्टेडियम)10 नवंबर: तीसरा ODI (हैमिल्टन, सेडन पार्क)13 नवंबर: चौथा ODI (माउंट माउंगानुई, बे ओवल)15 नवंबर: पांचवां ODI (माउंट माउंगानुई, बे ओवल)19-23 नवंबर: पहला टेस्ट (वेलिंगटन, बेसिन रिजर्व)27 नवंबर-1 दिसंबर: दूसरा टेस्ट (क्राइस्टचर्च, हेग्ले ओवल)
दिसंबर 2026श्रीलंका का भारत दौरा3 ODI + 3 T20I13 दिसंबर: पहला ODI (दिल्ली)16 दिसंबर: दूसरा ODI (बेंगलुरु)19 दिसंबर: तीसरा ODI (अहमदाबाद)22 दिसंबर: पहला T20I (राजकोट)24 दिसंबर: दूसरा T20I (कटक)27 दिसंबर: तीसरा T20I (पुणे)

नोट: भारत को सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ भी तीन टी20 खेलने हैं लेकिन अभी तक दोनों ही देशों के बोर्डों की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक रूप से कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। इसी वजह से इसका जिक्र हम ने नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी टीम इंडिया में वापसी

Tagged:

indian cricket team IND vs WI Team india Schedule Asian Games 2026 India Tour of Bangladesh 2026 India Tour of New Zealand 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com