श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, केएल, जायसवाल, साई, गिल....
Published - 28 Jul 2026, 09:42 AM | Updated - 28 Jul 2026, 11:53 AM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. जहां सारांश जैन को टीम में पहली बार मौका मिला, तो वहीं वॉशिंगटन सुंदर को इंजरी की वजह से पहले मैच से बाहर होना पड़ा. इसके अलावा रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को भी मौका मिला है. आइए जानते हैं कि IND vs SL पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है....
IND vs SL: ये खिलाड़ी कर सकते हैं ओपनिंग

श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ भारत की ओर से पारी का आगाज करने के लिए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आ सकते हैं. 24 वर्षीय बल्लेबाज बतौर ओपनर शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह पक्की की है. श्रीलंका दौरे पर भी उनका मकसद टीम के लिए पावरप्ले में विस्फोटक बल्लेबाजी करने का होगा. वहीं, उनका साथ देने के लिए अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल मैदान पर उतर सकते हैं. इन दोनों बल्लेबाजों के कंधों पर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की अहम जिम्मेदारी होगी.
मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए साई सुदर्शन को भेजा जा सकता है. उनसे ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी करने और विरोधी टीम (IND vs SL) के गेंदबाज़ों पर हावी रहने की उम्मीद की जाएगी.
चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल आ सकते हैं. इस समय वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी प्रभावशाली बल्लेबाजी कर वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. वहीं, ऋषभ पंत को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के श्रीलंका टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय बना हुआ है. वह फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही उपलब्ध हो पाएंगे. ऐसे में अगर वह पहले मैच के लिए फिट नहीं हो पाते तो उनकी जगह गुरनूर बराड़ को मौका मिल सकता है. उन्होंने हाल ही में वनडे में डेब्यू करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
लिहाजा, टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उन्हें अजमा सकते हैं. इसके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार को गेंदबाजी विभाग में जगह मिलने की संभावना है.
पहले टेस्ट के लिए भारत की टेस्ट टीम
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़/जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
Indian Cricket Schedule: जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया का बिजी शेड्यूल, यहां देखें दिसंबर तक का पूरा कार्यक्रम
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर