रद्द हो सकती है भारत-आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज, वैभव के डेब्यू का बढ़ेगा अब इंतजार

Published - 12 Jun 2026, 10:49 AM | Updated - 12 Jun 2026, 11:39 AM

IND Vs IRE

IND vs IRE: भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान के साथ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है. 13 जून को धर्मशाला में दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला जाएगा, जिसके लिए शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड (IND vs IRE) के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए यूके रवाना होना था, लेकिन इससे पहले टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है.

IND vs IRE सीरीज को लेकर फैंस के लिए आई बुरी खबर

Team India T20

भारत बनाम आयरलैंड सीरीज का आयोजन बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट पर होना है. 26 जून को दोनों टीमें पहले मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी, जबकि 28 जून को इसी मैदान पर दूसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा. हालांकि, सीरीज के शुरु होने से पहले ही इसके आयोजन पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है. दरअसल, बेलफास्ट में चाकूबाजी की घटना के बाद अप्रवासियों के विरुद्ध हिंसा भड़क गई है, जिसके बाद सबकी निगाहें IND vs IRE टी20 सीरीज पर टिकी हैं.

सिर पर गेंद लगने के बावजूद बल्लेबाजी करता रहा यह बांग्लादेशी खिलाड़ी, टीम को जीत दिलाने के बाद अस्पताल में भर्ती

BCCI की बढ़ी टेंशन

बेलफास्ट के बिगड़ते हालतों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रहे हमले के वीडियो ने नस्ली तनावों को और भड़का दिया है, जिसके चलते हिंसक प्रर्दशन शुरू हो चुके हैं. जहां नकाबपोश प्रदर्शनकारी वाहनों पर आग लगाते दिखाई दिए तो वहीं दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी निशाना बने.

इसके अलावा सार्वजनिक संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है. दैनिक जागरण के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई आयरलैंड की स्थिति पर पैनी नजरें रखे हुए हैं और क्रिकेट आयरलैंड के साथ संपर्क में है. अगर आयरलैंड के हाल नहीं सुधरते तो IND vs IRE सीरीज को रद्द किया जा सकता है.

क्रिकेट आयरलैंड ने जारी किया स्टेटमेंट

क्रिकेट आयरलैंड ने इस मामले पर ब्यान जारी करते हुए कहा है कि बोर्ड उन इलाकों पर नजर गड़ाए हुए है जहां अशांति बनी हुई है. उन्होंने कहा,

"क्रिकेट आयरलैंड उन इलाकों पर नजर गड़ाए हुए है जहां अशांति बनी हुई है. रविवार को खेले जाने वाले आयरिश सीनियर कप और नेशनल कप मैचों के बारे में फैसला अगले 48 घंटों में लिया जाएगा. हम संबंधित अधिकारियों और अपने प्रांतीय संघों के साथ लगातार संपर्क और परामर्श में बने हुए हैं. खिलाड़ियों, कोचों, मैच अधिकारियों और समर्थकों की सुरक्षा हमारी चर्चाओं में सर्वोच्च प्राथमिकता है. जैसे-जैसे नई जानकारी उपलब्ध होगी, हम आगे के अपडेट साझा करते रहेंगे.

वैभव के डेब्यू का बढ़ेगा अब इंतजार

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यावंशी को आयरलैंड सीरीज (IND vs IRE) के लिए टीम इंडिया में शामिल किया था. कहा जा रहा था कि वह आयरिश टीम के खिलाफ अपना डेब्यू कर सकते हैं. लेकिन अगर ये श्रृंखला रद्द होती है तो उन्हें अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. बता दें कि वैभव सूर्यावंशी को जुलाई में इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भी चुना गया है. ऐसे में, उन्हें अपना T20 पदार्पण करने का एक और मौका मिलेगा।

जायसवाल नहीं बल्कि यह खिलाड़ी करेगा नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी, कोच गंभीर ने कर लिया तय

Tagged:

team india shreyas iyer IND vs IRE Vaibhav Suryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com