3 बड़े कारण, क्यों पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी फिसड्डी टीमों से भी सीरीज हार गई 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
Table of Contents
Australia Team: क्रिकेट इतिहास में जब भी सबसे मजबूत टीमों की बात आती है तो ऑस्ट्रेलिया का नाम सबसे पहले आता है। क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया ने सफलता प्राप्त की लेकिन सबसे ज्यादा कामयाबी वनडे फॉर्मेट में मिली है। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया है और पिछले संस्करण को जीतने के कारण डिफेंडिंग चैंपियन भी है। अगले साल होने वाले संस्करण के लिए भी कंगारुओं को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
हालांकि, मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की हालत खराब नजर आ रही है और उसे घर से बाहर पाकिस्तान व बांग्लादेश के खिलाफ बैक-टू-बैक वनडे सीरीज गंवानी पड़ी हैं। पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अब बांग्लादेश दौरे पर भी खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई है और मेजबान ने अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
इस लेख में हम आपको वो 3 कारण बताने जा रहे हैं कि क्यों ऑस्ट्रेलिया (Australia) को पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ वनडे सीरीज गंवानी पड़ी हैं।
ये 3 कारण बने Australia की पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हारने की वजह
1. मुख्य खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी

ऑस्ट्रेलिया (Australia) को पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के खिलाफ ही वनडे सीरीज के लिए अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों का साथ नहीं मिल पाया, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। मिचेल मार्श चोट के कारण दोनों ही सीरीज में नहीं खेले। वहीं, ट्रैविस हेड भी नजर नहीं आए। इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में मिचेल स्टार्क, कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की तिकड़ी भी मौजूद नहीं रही। यही कारण है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश को एडवांटेज मिला और वे सीरीज जीतने में सफल रहे।
2. बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
ऑस्ट्रेलिया (Australia) के स्क्वाड में भले ही कुछ नियमित बल्लेबाज ना हों लेकिन बल्लेबाजी लाइन-अप में कई ऐसे नाम हैं, जो काफी वनडे खेल चुके हैं। लेकिन ये सभी प्रदर्शन के मामले में फिसड्डी साबित हुए। जहां पाकिस्तान की धीमी पिचों पर उन्हें स्पिन खेलने में कठिनाई हुई। वहीं, बांग्लादेश में पेसर्स की मददगार पिचों पर फ्लॉप साबित हो रहे हैं। बल्लेबाजों की नाकामी के कारण ऑस्ट्रेलिया ज्यादातर मैचों में बड़े स्कोर तक पहुंच ही नहीं पा रही है और इसका फायदा पाकिस्तान ने उठाया, फिर बांग्लादेश ने भी यही किया।
3. घरेलू कंडीशंस में पाकिस्तान और बांग्लादेश का ऑस्ट्रेलिया से बेहतर प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बल्लेबाज और गेंदबाज पाकिस्तान और बांग्लादेश की कंडीशंस में तालमेल नहीं बिठा पाए और उन्हें काफी परेशानी हुई। जहां बल्लेबाज बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। वहीं, गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों को सस्ते में आउट करने में सफल नहीं हो पाए। घरेलू परिस्थितियों में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ियों का एकजुट प्रदर्शन देखने को मिला। यही वजह रही कि दोनों ने अपने-अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया को मात दी।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पहले टी20 में 7 विकेट से हराया, जीत में चमके जेसन होल्डर और शाई होप