वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पहले टी20 में 7 विकेट से हराया, जीत में चमके जेसन होल्डर और शाई होप

Published - 12 Jun 2026, 09:47 AM | Updated - 12 Jun 2026, 10:16 AM

West Indies Vs Sri Lanka 1st T20

West Indies vs Sri Lanka 1st T20: वेस्टइंडीज अपने घर पर श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है। दोनों के बीच तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेली जानी हैं। सबसे पहले वनडे सीरीज का आयोजन हुआ, जिसमें श्रीलंका ने 1-0 से बाजी मारी। पहले वनडे को छोड़कर, शेष दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे। अब इनके बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच किंग्स्टन में हुआ, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम 7 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही और उसने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज (West Indies) ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

West Indies के गेंदबाजों के सामने अच्छी शुरुआत के बाद श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और अच्छी शुरुआत की। पथुम निसांका और कप्तान कुसल मेंडिस की ओपनिंग जोड़ी ने 43 रनों की साझेदारी की, जिसका अंत पांचवें ओवर में हुआ। निसांका 14 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए लसिथ क्रॉसपुले अपना खाता भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक बनाकर पवेलियन लौटे। पवन रत्नायके भी 4 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, एक छोर से कुसल ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन फिर 65 के स्कोर पर 23 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए।

कामिन्दु मेंडिस ने जड़ा अर्धशतक

West Indies Vs Sri Lanka 1st T20 1

यहां से कामिन्दु मेंडिस और दासुन शनाका ने मोर्चा संभाला। इन दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया लेकिन 124 के स्कोर पर शनाका 22 रन बनाकर आउट हो गए। लोअर ऑर्डर से कुछ खास योगदान नहीं मिला लेकिन कामिन्दु ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा और 39 गेंदों में 51 रन बनाए। इस तरह श्रीलंका की टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। वेस्टइंडीज (West Indies) की तरफ से जेसन होल्डर और शमर जोसेफ ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए।

कप्तान शाई होप की शानदार पारी, West Indies को श्रीलंका के खिलाफ मिली आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज (West Indies) की शुरुआत भी शानदार रही। ब्रेंडन किंग और कप्तान शाई होप ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। किंग ने 22 गेंदों का सामना किया और 37 रनों की पारी खेली। शिमरोन हेटमायर ने भी तेजी से रन बनाने का प्रयास किया, लेकिन फिर 9 गेंदों में 17 रन बनाकर चलते बने।

12वें ओवर में वेस्टइंडीज (West Indies) ने 100 रन पूरे किए और लक्ष्य छोटा होने के कारण यहां से लग रहा था कि कुछ ओवर पहले ही जीत मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोस्टन चेस ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और 26 गेंदों में सिर्फ 16 रन ही बना सके। हालांकि, कप्तान होप ने मोर्चा संभाले रखा और अर्धशतक जड़ते हुए 54 गेंदों में 65 रन नाबाद बनाकर वेस्टइंडीज को जीत दिला दी। रोवमैन पॉवेल भी 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका की तरफ से वानिन्दु हसरंगा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप में 14 टीमें लेंगी हिस्सा, 2 ग्रुप में बटेंगी टीमें, सभी नियमों का हुआ ऐलान

Tagged:

Shai Hope Sri Lanka Cricket team west indies cricket team Jason Holder kamindu mendis WI vs SL
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com