2027 वर्ल्ड कप में 14 टीमें लेंगी हिस्सा, 2 ग्रुप में बटेंगी टीमें, सभी नियमों का हुआ ऐलान

Published - 12 Jun 2026, 09:13 AM | Updated - 12 Jun 2026, 09:47 AM

2027 World Cup 2

2027 World Cup Rules: इस साल फैंस को दो टी20 वर्ल्ड कप देखने को मिलेंगे। पुरुषों का टूर्नामेंट हो चुका है और उसमें भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता है। वहीं, महिलाओं का टूर्नामेंट 12 जुलाई से इंग्लैंड में खेला जाना है। महिला टूर्नामेंट के आगाज से पहले अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि वनडे के सबसे बड़े टूर्नामेंट से जुड़े कुछ अहम अपडेट सामने आए हैं।

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाले 2027 वर्ल्ड कप (2027 World Cup) के आयोजन को लेकर अभी तक अक्टूबर-नवंबर महीने की ही जानकारी सामने आई थी लेकिन अब संभावित तारीखों के बारे में भी पता चल गया है। टूर्नामेंट के शुरू होने के साथ-साथ फाइनल कब खेला जाएगा, इसके बारे में भी मीडिया रिपोर्ट्स में अपडेट आ चुका है।

इस विंडो में 2027 World Cup का होगा आयोजन, आगाज और फाइनल की डेट्स भी आईं सामने

2027 World Cup 3

2027 वर्ल्ड कप (2027 World Cup) को लेकर क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में कुछ अहम बाते बताई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट के लिए 1 अक्टूबर से 21 नवंबर की विंडो फाइनल की गई है। वहीं, मुख्य मुकाबले 8 अक्टूबर से शुरू हो सकते हैं, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जा सकता है। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले, 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक टूर्नामेंट से पहले के वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे।

2027 World Cup में मेजबान देशों में किसे मिलेगी कितने मैचों की मेजबानी

हालांकि, वेन्यू के संबंध में अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल 54 मैचों में से 40 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका कर सकता है। जबकि शेष 14 मुकाबले जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर होस्ट कर सकते हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट के एक आधिकारिक ने अपने यहां के वेन्यू के बारे में बताते हुए हरारे और बुलवायो को कंफर्म बताया। वहीं, तीसरे वेन्यू के रूप में जिम्बाब्वे और जाम्बिया की सीमा पर स्थित विक्टोरिया फॉल्स का खूबसूरत शहर हो सकता है।

2027 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव, टीमों की संख्या में वृद्धि

वनडे वर्ल्ड कप के पिछले दो संस्करण में टीमों की संख्या 10 थी लेकिन 2027 वर्ल्ड कप (2027 World Cup) में 14 टीमों को मौका मिलेगा। लीग स्टेज में दो ग्रुप 7-7 टीमों के होंगे। इसके बाद, दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमों को सुपर-6 में एंट्री मिलेगी। इसके बाद, सेमीफाइनल मुकाबले और फाइनल होंगे। यह फॉर्मेट 2003 वर्ल्ड कप में भी देखने को मिला था। अब इसी फॉर्मेट में फिर से टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के साथ 3 वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका

Tagged:

team india australia cricket team South Africa team 2027 world cup
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com