सिर पर गेंद लगने के बावजूद बल्लेबाजी करता रहा यह बांग्लादेशी खिलाड़ी, टीम को जीत दिलाने के बाद अस्पताल में भर्ती

Published - 12 Jun 2026, 10:16 AM | Updated - 12 Jun 2026, 10:47 AM

BAN Vs AUS

जोश इंग्लिश की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे (BAN vs AUS) पर गई हुई है, जहां दोनो टीमें की बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहले दो मैच जीतकर मेजबान टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. 11 जून को मीरपूर के मैदान पर दोनों टीमों के बीच हुई दूसरी भिड़ंत (BAN vs AUS) के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली, जिसने स्टेडियम मौजूद फैंस और खिलाड़ियों को हैरान कर दिया.

BAN vs AUS: सिर पर गेंद लगने के बावजूद बल्लेबाजी करता रहा यह बांग्लादेशी खिलाड़ी

BAN Vs AUS 1

वीरवार को मीरपूर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. टॉस जीतकर जोश इंग्लिश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद टीम ने निर्धारित 42 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए.

इसके बाद जब बांग्लादेश टीम ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले टारगेट को हासिल करने के लिए आई, तो टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज बुरी तरह चोटिल हो गए. मैच के दौरान एक बाउंसर गेंद सिर पर लगने के बाद वह मैदान पर ही उल्टी करने लगे और फिर उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा.

2027 वर्ल्ड कप में 14 टीमें लेंगी हिस्सा, 2 ग्रुप में बटेंगी टीमें, सभी नियमों का हुआ ऐलान

अस्पताल करवाना पड़ा भर्ती

मेहदी हसन मिराज को सिर पर चोट (कनकशन) आने की वजह से निगरानी के लिए अस्पताल ले जाया गया था. ESPNcricinfo के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक वह अब खतरे से बाहर हैं. हालांकि, उन्हें शुक्रवार को होस्पिटल में ही रखा जाएगा.

दरअसल, ये घटना बांग्लादेश की पारी के 34वें ओवर में देखने को मिली, जब राइली मेरेडिथ की एक तेज बाउंसर गेंद सीधा जाकर मेहदी हसन मिराज के हेल्मेट में जा लगी. इसके बाद वह सिर पकड़कर दर्द से कराहते दिखाई दिए और घुटने के बल मैदान पर ही बैठ गए.

BAN vs AUS: बांग्लादेश के लिए खेली मैच विनिंग पारी

मेहदी हसन मिराज के चोट लगने के बाद बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान उनके कनकशन की जांच के लिए तुरंत मैदान पर पहुंचे. प्रारंभिक परीक्षण के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के डॉक्टर भी मेडिकल टीम के साथ नजर आए.

राहत की बात यह रही कि कुछ मिनटों के बाद ही मेहदी हसन मिराज ने वापसी की और बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतर गए. फिर उन्होंने अंत में टीम के लिए 22 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए. उनकी इस विंनिग पारी की मदद से बांग्लादेश (BAN vs AUS) 195 रन बना पाई और डीएलएस विधि के तहत 5 विकटों से मैच जीत गई. बहरहाल, मैच खत्म होने के बाद, मेहदी हसन मिराज को चेक-अप के लिए अस्पताल ले जाया गया.

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पहले टी20 में 7 विकेट से हराया, जीत में चमके जेसन होल्डर और शाई होप

Tagged:

Mehidy Hasan Miraz Josh Inglis BAN vs AUS 2nd ODI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com