जायसवाल नहीं बल्कि यह खिलाड़ी करेगा नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी, कोच गंभीर ने कर लिया तय

Published - 12 Jun 2026, 10:18 AM | Updated - 12 Jun 2026, 01:06 PM

Jaiswal

Team India No 3 For ODI Series vs Afghanistan: भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के आगाज से पहले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को लेकर काफी बात हो रही है। जायसवाल को शुरुआत में वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। उनका चयन सिर्फ मुल्लांपुर टेस्ट के लिए हुआ था लेकिन विराट कोहली की इंजरी बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बड़ा मौका बन गई।

दरअसल, विराट कोहली को IPL 2026 के फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई, जिसके कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से उन्हें बाहर होना पड़ा। इसी वजह से चयन समिति ने यशस्वी जायसवाल पर भरोसा जताया और उन्हें वनडे टीम में कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के दौरान Jaiswal को नंबर-3 पर मिलेगा मौका?

Jaiswal 1

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में मास्टर माने जाते हैं और उन्होंने नंबर-3 की पोजीशन पर अपना अलग ही रुतबा स्थापित किया। हालांकि, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में चोट की वजह से उनके बाहर होने से टीम इंडिया के सामने कोहली की पोजीशन पर किस बल्लेबाज को खिलाया जाएगा, ये एक समस्या खड़ी हो गई है।

काफी लोगों का मानना है कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) नंबर-3 पर खेल सकते हैं लेकिन इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। जायसवाल ने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में अभी तक एक भी बार ओपनिंग के अलावा अन्य किसी भी पोजीशन पर बल्लेबाजी नहीं की है। यहां तक कि उन्होंने जो चार वनडे खेले हैं, उन सभी में पारी की ही शुरुआत की है। इसी वजह से अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए उनका वन डाउन खेलना मुश्किल ही लग रहा है।

गंभीर ने जायसवाल नहीं, इस खिलाड़ी को नंबर-3 के लिए किया फाइनल

अब सवाल उठता है कि अगर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को नंबर-3 पर नहीं खिलाया जाएगा तो फिर किसे मौका मिल सकता है तो हेड कोच गौतम गंभीर ने एक ऐसे खिलाड़ी को चुन लिया है, जो लंबे समय बाद वनडे टीम में आया है। जी हां, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में ईशान किशन को वन डाउन खिलाया जा सकता है। ईशान ने 2023 के बाद से कोई भी ओडीआई नहीं खेला है लेकिन हालिया समय में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम में वापसी की है।

ईशान किशन के पास यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की तुलना में वनडे क्रिकेट का काफी ज्यादा अनुभव है और वह दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं। इसके अलावा ईशान ने ओपनिंग से लेकर नंबर-5 तक भी बल्लेबाजी की है। इसी वजह से उन्हें अलग-अलग पोजीशन पर खेलने का अनुभव है। यही कारण है कि गंभीर उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ नंबर-3 पर मौका दे सकते हैं।

ईशान किशन का वनडे में जबरदस्त रिकॉर्ड

बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने भले ही ढाई साल से वनडे में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व ना किया हो लेकिन उन्हें जब भी मौका मिला अच्छा करने में पीछे नहीं रहे। इसी वजह से उनके आंकड़े शानदार हैं। किशन ने अभी तक 27 वनडे खेले हैं और 24 पारियों में 42.40 की औसत और 102 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 933 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और सात अर्धशतक भी आए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 210 है।

यह भी पढ़ें: सिर पर गेंद लगने के बावजूद बल्लेबाजी करता रहा यह बांग्लादेशी खिलाड़ी, टीम को जीत दिलाने के बाद अस्पताल में भर्ती

Tagged:

ISHAN KISHAN team india Gautam Gambhir afghanistan cricket team yashasvi jaiswal IND vs AFG ODI series 2026
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com