वर्ल्ड कप का आया शेड्यूल, तो 15 सदस्यीय टीम इंडिया के नाम भी आए सामने! ऐसा दिखेगा वहां स्क्वाड

Published - 12 Jun 2026, 01:50 PM | Updated - 12 Jun 2026, 02:53 PM

World Cup 2027

साल 2027 में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2027) के लिए क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं. चार साल के इंतजार के बाद आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया को सौंपी गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर्नामेंट की शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जा सकता है. ऐसे में क्रिकेट जगत में इस मार्की टूर्नामेंट के लिए संभावित टीमों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है. तो आइए जानते है कि वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए भारत की टीम कैसी हो सकती है?

World Cup 2027 हो सकता है विराट-रोहित के करियर का आखिरी ICC टूर्नामेंट

World Cup 2027

दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) का भारतीय क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का लक्ष्य भारत को उसका तीसरा एकदिवसीय विश्वकप दिलाने का होगा.

इसके साथ ही माना जा रहा है कि यह इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के करियर का अंतिम आईसीसी टूर्नामेंट भी हो सकता है. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस मार्की टूर्नामेंट को लेकर उत्साह चरम पर ही नजर आ रहा है.

वर्ल्ड कप 2027 में नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का चयन, नही खेल पाएंगे वो बड़ा टूर्नामेंट, जानें इसकी वजह

World Cup 2027 के लिए इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाजी विभाग में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन को मौका मिल सकता है. इनमें शुभमन गिल मेगा टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे, जबकि उपकप्तान की भूमिका के लिए श्रेयस अय्यर का चयन होना तय है.

हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज के लिए भी इन दोनों खिलाड़ियों के ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. ऐसे में चयनकर्ता एक बार फिर इन पर भरोसा जता सकते हैं. बता दें कि ईशान किशन का वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भी चयन हुआ था. हालांकि, इस दौरान वह सिर्फ दो ही मैच खेल पाए थे.

इन गेंदबाजों को होगा चयन!

आईसीसी विश्वकप 2027 के लिए रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया के ऑलराउंडर डिपार्टमेंट में जगह मिल सकती है. इन खिलाड़ियों पर बल्ले और गेंद, दोनों से टीम को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी होगी. जबकि तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा का चयन होने की संभावना है. वहीं, स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है.

World Cup 2027 के लिए भारत की संभावित टीम

विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

3 खिलाड़ी जो अफगानिस्तान सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर पा सकते वर्ल्ड कप 2027 का टिकट, अभी नहीं इनकी जगह पक्की

Tagged:

shubman gill Virat Kohli Rohit Sharma world cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com