अफगानिस्तान सीरीज में नहीं इन 3 खिलाड़ियों का नाम, लेकिन वर्ल्ड कप 2027 में जगह पक्की, वहां कोच गंभीर जरूर देंगे इन्हें मौका

Published - 12 Jun 2026, 02:54 PM | Updated - 12 Jun 2026, 04:46 PM

IND Vs AFG 5

भारतीय टीम की अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज की तैयारियां पुरी हो चुकी हैं. शनिवार को धर्मशाला में दोनों टीमें पहले मैच के लिए आमने-सामने होगी, जहां शुभमन गिल एंड कंपनी जीत के साथ सीरीज की शानदार शुरुआत करना चाहेगी. अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए यह श्रृंखला भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहन मानी जा रही है.

ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं की नजरें अफगानिस्तान सीरीज में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर टिकी होंगी. दावा किया जा रहा है कि इसमें प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को विश्वकप टीम में मौका मिल सकता है. मगर इस बीच तीन ऐसे खिलाड़ियों के नाम भी चर्चओं में हैं जो IND vs AFG ODI सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वर्ल्ड कप 2027 खेलते हुए नजर आएंगे.

IND vs AFG ODI सीरीज से बाहर हुए ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा

विराट कोहली

Virat Kohli

भारतीय पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंजरी की वजह से अफगानिस्तान वनडे सीरीज (IND vs AFG) का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. आईपीएल 2026 के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से किंग कोहली को श्रृंखला से अपना नाम वापस लेना पड़ा. हालांकि, इसके बावजूद उन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए उनकी टीम इंडिया में जगह लगभग तय मानी जा रही है.

अपने अनुभव और शानदार प्रदर्शन के चलते विराट कोहली मेगा टूर्नामेंट में टीम का अहम हिस्सा होंगे. उन्होंने भारत के लिए अब तक 37 एकदिवसीय विश्वकप खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 5 शतकों के दम पर 1795 रन निकलें हैं. इस दौरान उनका औसत 59.83 का रहा है. ऐसे में विराट कोहली से वर्ल्ड कप 2027 में भी विस्फोटक प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

IND vs AFG: धर्मशाला ODI के लिए 14 भारतीय खिलाड़ियों के नाम का ऐलान, अब इन्ही में से चुनी जाएगी प्लेइंग-11

हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज (IND vs AFG) के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे. पैर में मोच आने के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्होंने श्रृंखला से अपना नाम वापस ले लिया है.

हालांकि, इस सीरीज को मिस करने के बावजूद उनकी वर्ल्ड कप 2027 टीम में दावेदारी पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है. दरअसल, भारतीय चयनकर्ता पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि वह आगामी विश्व कप में टीम के मुख्य खिलाड़ी में से एक होंगे. हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया ओर से 13 मैच खेलते हुए 237 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 15 विकेट झटकी.

जसप्रीत बुमराह

इस सूची का आखिरी नाम क्रिकेट जगत के खूंखार तेंज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह का है. वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें IND vs AFG वनडे सीरीज के लिए रेस्ट दिया है. पिछले कुछ समय से वह लगातार क्रिकेट खेल रहे थे, ऐसे में उनकी फिटनेस और कार्यभार को ध्यान में रखते हुए टीम में शामिल नहीं किया गया. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए चयनित टीम में भी नजरअंदाज हुए हैं.

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुवाई चयन समिति ने इस फैसले पर कहा था कि वे जसप्रीत बमुराह के वर्कलोड का सावधानीपूर्वक मैनेज करना चाहते हैं, ताकि वह वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह फिट और तैयार रहें. इस मार्की टूर्नामेंट में उनके कंधों पर टीम के गेंदबाजी क्रम को संभालने की जिम्मेदारी होगी.

वर्ल्ड कप 2027 में नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का चयन, नही खेल पाएंगे वो बड़ा टूर्नामेंट, जानें इसकी वजह

Tagged:

Virat Kohli team india hardik pandya IND vs AFG jasprit bumrah world cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com