श्रीलंका टेस्ट सीरीज की डेट का ऐलान, अब ये 15 भारतीय खिलाड़ी हो सकते हैं वहां रवाना, जडेजा-बुमराह की वापसी तय

Published - 12 Jun 2026, 01:52 PM | Updated - 12 Jun 2026, 03:01 PM

Sri Lanka Test Series

Team India likely squad for Sri Lanka Test Series: भारत ने अभी तक 2026 में सिर्फ एक टेस्ट खेला है, जो हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की और कमजोर अफगानिस्तान को कोई भी मौका नहीं दिया। तीन दिन के अंदर ही नतीजा आ गया और भारत ने एक पारी व 300 रनों से जीत हासिल की। अब भारत की रेड बॉल फॉर्मेट में अगली सीरीज दो महीने होनी है।

दरअसल, अगस्त में भारत को श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरान दोनों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत दो मैचों की सीरीज (Sri Lanka Test Series) होनी है। दौरे पर तीन टी20 मैचों के आयोजन की भी खबर है लेकिन अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, टेस्ट मुकाबले कन्फर्म हैं और फ्यूचर टूर प्रोग्राम का भी हिस्सा हैं। श्रीलंका टेस्ट सीरीज के आयोजन की तारीख और वेन्यू को मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आ गई है। ऐसे में टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड को लेकर चर्चा तेज है।

15 अगस्त से Sri Lanka Test Series शुरू होने की उम्मीद

Sri Lanka Test Series 1

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 15 अगस्त से हो सकती है। श्रीलंका टेस्ट सीरीज (Sri Lanka Test Series) का पहला मुकाबला दक्षिणी श्रीलंका के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने की उम्मीद है। दूसरे टेस्ट का वेन्यू को लेकर सूत्रों से आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन सेंट्रल कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब का नाम सामने आ रहा है। इस मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से खेला जा सकता है।

बता दें कि टीम इंडिया ने साल 2017 के बाद से श्रीलंका में कोई भी टेस्ट नहीं खेला है। ऐसे में श्रीलंका टेस्ट सीरीज (Sri Lanka Test Series) फैंस के लिए भी काफी उत्साहित करने वाली है, क्योंकि श्रीलंकाई पिचों पर भारतीय बल्लेबाज कैसा खेलेंगे, देखना अहम होगा। स्पिनर्स के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाज जूझते नजर आए हैं और इसी का फायदा श्रीलंका की टीम घर पर उठाने को देखेगी।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत के स्क्वाड में बदलाव की उम्मीद कम, जडेजा-बुमराह की वापसी तय

भारत ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले के लिए स्क्वाड में ज्यादातर नियमित खिलाड़ियों को जगह दी थी लेकिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम मिला था। इनकी जगह हर्ष दुबे और गुरनूर बरार स्क्वाड का हिस्सा थे। हालांकि, श्रीलंका टेस्ट सीरीज (Sri Lanka Test Series) के लिए जडेजा और बुमराह की वापसी तय मानी जा सकती है, क्योंकि डब्ल्यूटीसी के अंतर्गत मुकाबले होने हैं।

इसी वजह से भारत अपने बेस्ट स्क्वाड को ले जाना चाहेगा। ऐसे में इन दोनों की वापसी के कारण हर्ष और गुरनूर को बाहर किया जा सकता है। मानव सुथार को बरकरार रखने जाने की उम्मीद है, क्योंकि उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में 7 विकेट झटके थे।

इसके अलावा अन्य किसी बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में अन्य 13 खिलाड़ी वही होने की उम्मीद है, जो मुल्लांपुर टेस्ट के लिए स्क्वाड का हिस्सा थे।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत का संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के साथ 3 वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com