विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज खेलेंगे या नहीं? आ गया बड़ा फ़ैसला

Published - 12 Jun 2026, 01:32 PM | Updated - 12 Jun 2026, 03:24 PM

Virat Kohli 1

Virat Kohli: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने पहला टेस्ट मैच एक पारी और 300 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था. अब शनिवार 13 जून से भारत और अफगान टीम के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद टीम इंडिया को 2 टी20 मुकाबलों के लिए आयरलैंड का दौरा करना है और फिर इंग्लैंड के साथ 5 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलनी है.

अफगानिस्तान सीरीज में चोट के चलते नहीं खेलेंगे Virat Kohli

Virat Kohli

कुछ दिन पहले ही विराट कोहली को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. जिसके चलते वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. कोहली को पहले ही वनडे सीरीज में चुना जा चुका था. लेकिन अचानक उनके चोटिल होने की खबर आई और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में जोड़ा गया. फैंस को उनके बेसब्री से 50 ओवर फॉर्मेट में खेलना का इंतजार था. क्योंकि विराट टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं. अब वह सिर्फ वनडे में ही सक्रिय है.

इंग्लैंड सीरीज में जरुर खेलेंगे Virat Kohli

दरअसल, RevSportz की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली का इंग्लैंड सीरीज में खेलना पूरी तरह तय है. वह तब तक पूरी तरह फिट हो जायेंगे और पहले मुकाबले से ही टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे. बता दें कि 1 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, वहीं इसके बाद 14 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक भारत की टीम को अंग्रेजों के साथ 3 वनडे मैच खेलने हैं, इन्ही मुकाबलों में विराट कोहली का खेलना पूरी तरह तय है.

आईपीएल 2026 में Virat Kohli ने दिखाई थी प्रचंड फॉर्म

आईपीएल 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था. उनकी बदौलत ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू लगातार दूसरी बार आईपीएल 2026 का खिताब जीत पाने में कामयाब रही. विराट ने पूरे सीजन में 16 मैच खेलते हुए 675 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकला.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप का आया शेड्यूल, तो 15 सदस्यीय टीम इंडिया के नाम भी आए सामने! ऐसा दिखेगा वहां स्क्वाड

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com