IPL जैसे एक और टूर्नामेंट का हुआ ऐलान, 5 टीमों के बीच टक्कर, 27 दिसंबर से शुरू होंगे मैच
Table of Contents
Another Tournament Like IPL Announced: भारतीय क्रिकेट को बदलने का श्रेय आईपीएल को जाता है। टी20 वर्ल्ड कप 2027 में मिली खिताबी जीत के बाद, BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया और टी20 फॉर्मेट में ही इंडियन प्रीमियर लीग नाम के टूर्नामेंट की शुरुआत 2008 में की। जब इसका ऐलान किया गया था तब इस बात की उम्मीद कम ही लगाई गई थी कि आगे जाकर यह टूर्नामेंट क्रान्ति लाने का काम करेगा और पैसों के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए भी कई मैच विनर तैयार करेगा।
IPL के माध्यम से भारत को कोई होनहार खिलाड़ी मिले। इस लीग ने अनकैप्ड खिलाड़ियों की भी किस्मत चमका दी और उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। हालिया सीजन में प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जैसे कई उदाहरण सामने आए। आईपीएल की तर्ज पर ही अलग-अलग देशों में टी20 लीग खेली जाती है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज शामिल है। वहीं, न्यूजीलैंड में घरेलू स्तर पर सुपर स्मैश नाम से टी20 टूर्नामेंट खेला जाता है, जबकि इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग होती है। अब एक और देश लीग क्रिकेट में शामिल होने को तैयार है और उसने बड़ा ऐलान किया है।
इस क्रिकेट बोर्ड ने IPL की तर्ज पर टी20 टूर्नामेंट का किया ऐलान

दरअसल, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक पुराने टी20 टूर्नामेंट को नए सिरे से शुरू करने का ऐलान किया है, जो IPL जैसा ही होगा। इसकी शुरुआत इस साल के अंत में 27 दिसंबर से होगी। साल 2018 में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी लेकिन फिर तमाम कारणों से उद्धघाटन सीजन के बाद ही इसे रद्द कर दिया गया था। हालांकि, अब इसका आगाज फिर से होने जा रहा है।
APL में 5 फ्रेंचाइजी आएंगी नजर
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग का इस साल के आखिर में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाला है। इसमें अफगानिस्तान के प्रमुख क्रिकेट क्षेत्रों - काबुल, कंधार, बल्ख, पकतिया और नंगरहार - का प्रतिनिधित्व करने वाली पांच फ्रेंचाइजी शामिल होंगी। एसीबी ने दुनिया भर के निवेशकों, खेल उद्यमियों और कमर्शियल पार्टनर्स को फ्रेंचाइजी ओनरशिप प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है, जिसके लिए प्रस्ताव 30 जून 2026 तक जमा करने होंगे।
अफगानिस्तान क्रिकेट को APL ले जाएगा आगे
ACB के चेयरमैन मीरवाईस अशरफ ने कहा,
"अफगानिस्तान प्रीमियर लीग, अफगान क्रिकेट के लिए आगे की ओर एक रणनीतिक कदम है। APL के ज़रिए, हमारा मकसद एक ऐसी टिकाऊ और विश्व-स्तर पर पहचानी जाने वाली क्रिकेट प्रॉपर्टी बनाना है जो अफगान टैलेंट को सामने लाए, अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करे और खेल के लंबे समय के विकास में योगदान दे।"
यह भी पढ़ें: ये हैं IPL हिस्ट्री की 5 सबसे खूबसूरत महिला एंकर, नंबर-2 वाली तो लगती स्वर्ग की अप्सरा जैसी