IND vs AFG: धर्मशाला ODI के लिए 14 भारतीय खिलाड़ियों के नाम का ऐलान, अब इन्ही में से चुनी जाएगी प्लेइंग-11
Published - 12 Jun 2026, 10:52 AM | Updated - 12 Jun 2026, 01:05 PM
Team India ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट मैच में एक पारी और 300 रन के बड़े अंतर से हरा दिया था. इस टेस्ट मैच के बाद अब भारत की टीम अफगानिस्तान के साथ 3 वनडे मैच खेलेगी, जिसका पहला मैच 13 जून शनिवार को धर्मशाला के मैदान पर खेला जायेगा.
वहीं इसके बाद दूसरा वनडे मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई के मैदान पर खेला जायेगा.
धर्मशाला ODI के लिए 14 भारतीय खिलाड़ियों के नाम का ऐलान

इस ODI सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई थी, उसमे काफी उलटफेर हो चुके हैं, ऐसे में हम आपको Team India की अपडेटेड टीम के बारे में ही बताएंगे. दरअसल धर्मशाला वनडे के लिए जिन 14 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान हुआ है, उसमे अब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या का नाम शामिल नहीं है. दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी अब चोट के चलते सीरीज का हिस्सा नही है.
विराट कोहली की जगह जहां टीम में यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया है. वहीं अब तक हार्दिक पांड्या का कोई अधिकारिक रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है. कुल 14 खिलाड़ी टीम इंडिया के दल में फिलहाल शामिल है.
अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए Team India का अपडेटेड स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे
धर्मशाला ODI के लिए दिख रही 14 सदस्यीय Team India मजबूत नजर आ रही है. टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है.
कुछ ऐसी हो सकती है धर्मशाला ODI के लिए Team India की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
हमारे द्वारा बताई गई प्लेइंग इलेवन धर्मशाला ODI खेलते हुए दिखाई दे सकती है. टीम में स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे का डेब्यू होता दिख रहा है. वहीं ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को भी मौका मिलने की संभावना है. वहीं ईशान किशन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं.
यह भी पढ़े: रद्द हो सकती है भारत-आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज, वैभव के डेब्यू का बढ़ेगा अब इंतजार