2027 वर्ल्ड कप की डेट का हुआ ऐलान, 4 अक्टूबर से होगा शुरू, इस दिन खेला जाएगा फाइनल

Published - 11 Jun 2026, 05:56 PM | Updated - 11 Jun 2026, 06:23 PM

2027 World Cup

2027 World Cup Dates: अगले साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, जिसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। इस टूर्नामेंट का इंतजार फैंस को बेसब्री से है, क्योंकि एक बार फिर वनडे फॉर्मेट के तहत होने वाले वर्ल्ड कप में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। पिछला संस्करण 2023 में खेला गया था और अगला संस्करण चार साल बाद होने जा रहा है।

इस बार वर्ल्ड कप का 14वां संस्करण (2027 World Cup) होना है और इसकी तारीखों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार अगले साल होने वाले इस बड़े इवेंट का शेड्यूल, भारत में हुए 2023 एडिशन की तारीखों जैसा ही होगा। पिछले एडिशन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जीता था।

4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक 2027 World Cup खेला जाएगा

2027 World Cup 1

2027 का ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप (2027 World Cup) साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट अगले साल 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच होने की संभावना है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट ने इन तारीखों का खुलासा किया है, जिन पर पिछले महीने अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड की बैठक में सहमति बनी थी।

दिलचस्प बात यह है कि 2023 का वनडे वर्ल्ड कप भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेला गया था और अगले साल होने वाले 2027 के टूर्नामेंट (2027 World Cup) का शेड्यूल भी कुछ इसी तरह का होगा। 2027 वर्ल्ड कप का अंतिम शेड्यूल जुलाई में स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में होने वाली ICC की सालाना आम बैठक (AGM) में तय किया जाएगा।

मेजबानों में किस देश को 2027 World Cup के दौरान कितने मैचों की मेजबानी मिलेगी?

रिपोर्ट में बताई गई जानकारी के अनुसार 2027 वर्ल्ड कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट के अधिकतर मैचों का आयोजन होगा। कुल 54 मैचों में से कम से कम 41 मैच दक्षिण अफ्रीका के आठ वेन्यू पर खेले जा सकते हैं। वहीं, जिम्बावे को आठ से 10 मैचों की मेजबानी मिल सकती है, जबकि नामीबिया को तीन मैचों की मेजबानी मिलने की संभावना है।

2027 वर्ल्ड कप 24 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे टूर्नामेंट की वापसी का गवाह बनेगा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे और केन्या के साथ मिलकर 2003 में वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी। तब से, दक्षिण अफ्रीका ने 2007 में पहले T20 वर्ल्ड कप, 2009 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 में ICC महिला T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है। वहीं, जिम्बाब्वे और नामीबिया ने मिलकर अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।

इस बार वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या 10 के बजाय होगी 14

2019 और 2023 के टूर्नामेंट के उलट, 2027 वर्ल्ड कप 14 देशों के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 54 मैच खेले जाएंगे, जिससे यह मैचों की संख्या के मामले में 2003 के टूर्नामेंट के बराबर सबसे बड़ा टूर्नामेंट बन जाएगा। टीमें सात-सात के दो ग्रुप में बांटी जाएंगी, और फिर हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स स्टेज में पहुंचेंगी। फुल मेंबर होने के नाते दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे तो सीधे क्वालीफाई कर जाएंगे, लेकिन नामीबिया क्वालिफिकेशन प्रोसेस का हिस्सा है।

31 मार्च 2027 तक ICC ODI रैंकिंग में टॉप आठ टीमें 14 देशों वाले इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि बाकी चार देशों का फैसला ICC क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के ज़रिए होगा। वेस्टइंडीज के लिए क्वालिफिकेशन की स्थिति और मुश्किल हो गई है, खासकर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिलने के बाद। देखना होगा कि वे क्वालीफाई करने में सफल रहते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ODI सीरीज इन 3 खिलाड़ियों की बन सकती है आखिरी, फ्लॉप हुए तो हमेशा के लिए किए जा सकते हैं बाहर

Tagged:

team india australia cricket board South Africa team 2027 world cup
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com