टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज की डेट का हुआ ऐलान, 15 अगस्त से इस टीम से लेगी टक्कर
Table of Contents
Team India Next Test Series Start Date: हाल ही में टीम इंडिया ने कई महीनों बाद टेस्ट फॉर्मेट में वापसी की और घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेला। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हराया। इस अंतर के कारण भारत ने टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल करने में कामयाबी पाई। इस मुकाबले के बाद, अब शुभमन गिल की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त होने वाली है, जिसकी शुरुआत 13 जून से होनी है।
इसके बाद, जून के अंत में टीम इंडिया (Team India) को आयरलैंड का दौरा करना है और फिर जुलाई में इंग्लैंड टूर पर जाएगी। ऐसे में टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज किस टीम से और कब है, इसको लेकर काफी ज्यादा सवाल पूछे जा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं पूरी जानकारी।
टीम इंडिया का किस टीम से अगली टेस्ट सीरीज में होगा सामना?

भारत (Team India) की अगली टेस्ट सीरीज काफी अहम होने वाली है। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था लेकिन अब जो टेस्ट सीरीज होगी, वो डब्ल्यूटीसी के अंतर्गत होगी और हार मिलने पर फाइनल का समीकरण खराब हो जाएगा। खैर ये बाद की बात है लेकिन पहले ये जान लेते हैं कि टीम इंडिया का सामना किस विरोधी से होना है।
शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम (Team India) का सामना अपनी अगली टेस्ट सीरीज में श्रीलंका से होना है। दरअसल, भारत को श्रीलंका का दौरा करना है, जो फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा है। इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। लेकिन इसकी शुरुआत कब से होगी, इसके बारे में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अब बड़ा अपडेट सामने आया है।
श्रीलंका के खिलाफ Team India की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से होगी शुरू
भारत के श्रीलंका दौरे का अगस्त में होना निर्धारित है। कुछ समय पहले क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि श्रीलंकाई बोर्ड ने 15 से 27 अगस्त की विंडो दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली रखी है। अब तारीख के साथ-साथ वेन्यू को लेकर भी क्रिकबज ने अपनी एक नई रिपोर्ट में बताया है। नए अपडेट के मुताबिक भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गाले में से 15 से 19 अगस्त के बीच खेला जा सकता है।
इसके बाद, टीम इंडिया (Team India) श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट सेंट्रल कोलंबो में सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में खेल सकती है। इस मैच की शुरुआत 23 अगस्त से हो सकती है। हालांकि, दूसरे टेस्ट के वेन्यू को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है लेकिन क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एसएससी मैदान पर ही मुकाबले का आयोजन होने की संभावना है।
नौ साल बाद टेस्ट के लिए श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
टीम इंडिया (Team India) ने 2024 में श्रीलंका का दौरा किया था और तब वनडे और टी20 सीरीज का ही आयोजन हुआ था। ऐसा ही कुछ 2021 में भी देखने को मिला था। इस तरह भारत ने श्रीलंका के अपने पिछले दो दौरों पर एक भी टेस्ट नहीं खेला। आखिरी बार 2017 में जब विराट कोहली की कप्तानी में में भारत ने श्रीलंका का दौरा किया था, तब तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली थी। इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला था और श्रीलंका को अपने घर पर 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में अब 9 साल बाद टीम इंडिया श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलती नजर आएगी। पहले के मुकाबले श्रीलंकाई टीम उतनी मजबूत नहीं रही है लेकिन घरेलू कंडीशन का फायदा उठाकर भारतीय बल्लेबाजों की स्पिन खेलने की कमजोरी का फायदा उठाने को देखेगी। ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर बेहतर प्लानिंग करनी होगी।
यह भी पढ़ें: जायसवाल के बाद इस 23 साल के क्रिकेटर की चमकी किस्मत, अचानक IND vs AFG वनडे सीरीज में मिली जगह