टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो ऑस्ट्रेलिया ने इस भारतीय खिलाड़ी को कर लिया शामिल, अब बांग्लादेश के खिलाफ करेगा डेब्यू

Published - 11 Jun 2026, 11:59 AM | Updated - 11 Jun 2026, 01:08 PM

Australia

Australia included an Indian-born player in T20 Squad: ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है। तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 9 जून से हुई, जिसके पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 86 रनों से डकवर्थ लुइस मेथड के तहत हार झेलनी पड़ी थी। आज सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है और उसमें भी ऑस्ट्रेलिया की हालत पतली लग रही है।

इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कई प्रमुख खिलाड़ी नज़र नहीं आ रहे हैं। जहां सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया। वहीं, मिचेल मार्श इंजरी से उबर रहे हैं, जबकि ट्रैविस हेड पर्सनल लीव पर हैं। इसी वजह से कई अन्य खिलाड़ियों को मौका मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने 17 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज का स्क्वाड भी पहले ही घोषित कर दिया था लेकिन अब उसमें एक ऐसे खिलाड़ी को मौका दिया है, जिसका भारत से गहरा नाता है।

भारत में जन्मे खिलाड़ी को Australia ने टी20 स्क्वाड में दिया मौका

Australia 1

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की राजधानी दिल्ली में जन्मे 30 वर्षीय ऑलराउंडर निखिल चौधरी को अपने स्क्वाड में शामिल किया है। निखिल ने भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला लेकिन घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में खेल चुके हैं। उन्होंने 2017 में हरभजन सिंह की कप्तानी में अपना डोमेस्टिक डेब्यू किया था और अब ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम में जगह बना ली है।

अगर निखिल चौधरी को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका मिलता है तो वह 60 से ज़्यादा सालों में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिए खेलने वाले भारत में जन्मे पहले पुरुष खिलाड़ी बन सकते हैं।

BBL में अच्छे प्रदर्शन का निखिल चौधरी को मिला इनाम

निखिल चौधरी ने बिग बैश लीग में पिछले कुछ सीजन से काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और इसी वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टी20 टीम में जगह मिली। निखिल के चयन को लेकर सिलेक्टर टोनी डोडमेड ने कहा,

"निखिल चौधरी के BBL फॉर्म से पैनल काफी प्रभावित है। खास तौर पर पिछले सीजन के प्रदर्शन ने स्क्वाड में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई। निखिल को बांग्लादेश में बेशकीमती अनुभव मिलेगा और जब हम यहां अगले सप्ताह पहले टी20 के लिए टीम चुनेंगे तो वे खेलने के दवेंद्रों में शामिल होंगे।"

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करते ही रच देंगे इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय मूल के खिलाड़ी तनवीर सांघा और गुरिंदर संधू पिछले कुछ वर्षों में खेले हैं लेकिन इनका जन्म भारत में नहीं हुआ था। जबकि निखिल को जन्म ही यही हुआ था लेकिन वो बाद में ऑस्ट्रेलिया गए और फिर कोविड के दौरान यात्रा संबंधी पाबंदियों के कारण उन्हें वहीं रुकना पड़ा। इसके बाद, उन्होंने वहीं अपना करियर बनाने का फैसला किया और फिर बिग बैश लीग में लगातार अच्छा करते हुए सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

1964 के बाद से भारत में जन्मे किसी भी खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिए नहीं खेला है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ़ टेस्ट मैच में, गुजरात में जन्मे लेग-स्पिनर रेक्स सैलर्स ने अपना टेस्ट डेब्यू किया और यही उनका एकमात्र इंटरनेशनल क्रिकेट मैच भी था। महिला क्रिकेट में, पुणे में जन्मीं और ऑस्ट्रेलियाई माता-पिता द्वारा गोद ली गईं लिसा स्थालेकर ने 2001 से 2013 तक महिला टीम के लिए खेला।

BBL में निखिल चौधरी का प्रदर्शन

30 वर्षीय निखिल चौधरी ने बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेला है। उन्होंने 2023 के सीजन में अपना डेब्यू किया था और तब से नियमित रूप से नजर आ रहे हैं। अभी तक निखिल ने BBL में 32 मुकाबलों में 142 की स्ट्राइक रेट से 693 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में 9 विकेट झटके हैं।

बल्ले के साथ निखिल चौधरी के लिए पिछला बिग बैश लीग सीजन काफी शानदार रहा। उन्होंने 12 मैचों में 153.50 की स्ट्राइक रेट से 307 रन बनाए। इसी प्रदर्शन की वजह से उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड में जोड़ने का फैसला किया।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनॉली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम ज़म्पा

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ODI सीरीज इन 3 खिलाड़ियों की बन सकती है आखिरी, फ्लॉप हुए तो हमेशा के लिए किए जा सकते हैं बाहर

Tagged:

australia cricket team Nikhil Choudhary Bangladesh vs Australia
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com