साल 2027 का वर्ल्ड कप इन 4 भारतीय खिलाड़ियों के लिए हो सकता हैं आखिरी, इसके बाद शायद ना खेलें क्रिकेट
Table of Contents
2027 World Cup: जब भी आईसीसी का कोई टूर्नामेंट होता है, तो उसके बाद कई खिलाड़ियों का संन्यास भी देखने को मिलता है। पिछले साल जब चैंपियंस ट्रॉफी हुई थी तो उसके बाद स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वहीं, उससे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20आई से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। ऐसा ही कुछ अब अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बाद देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस बार किसी एक फॉर्मेट से नहीं, कई खिलाड़ी पूरी तरह रिटायर हो सकते हैं।
दरअसल, 2027 में वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड की मेजबानी में होना है। 2023 में जब आखिरी बार टूर्नामेंट खेला गया था तो भारत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से कई सीनियर खिलाड़ियों का ओडीआई वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया था और वे अगले संस्करण को टारगेट कर खेल रहे हैं। ऐसे में इस बार जीत हो या हार, इनका संन्यास लेना तय माना जा रहा है। इस लेख में हम ऐसे ही चार भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये 4 भारतीय खिलाड़ी 2027 World Cup के बाद हो सकते हैं रिटायर
1. रोहित शर्मा

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का है। रोहित का सपना वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) जीतना है, जिसे वो 2023 में पूरा नहीं कर पाए थे और उनकी कप्तानी वाली टीम को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हराया था। ऐसे में रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतने की इच्छा कई बार जाहिर कर चुके हैं। हालांकि, उनकी फिटनेस थोड़ा खराब हुई है और अगले साल उम्र भी 40 से ज्यादा की हो जाएगी। ऐसे में रोहित टूर्नामेंट खेलते भी हैं तो इसके बाद उनके संन्यास की पूरी संभावना है।
2. विराट कोहली
2027 वर्ल्ड कप (World Cup) के बाद संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली का नाम भी शामिल है। कोहली फिटनेस के लिहाज से अभी भी युवाओं को टक्कर दे सकते हैं लेकिन अगले साल होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के बाद, उनके लिए कुछ भी हासिल करने जैसा नहीं बचेगा। अगर टीम टूर्नामेंट जीतती है तो निश्चित रूप से वे संन्यास ले लेंगे लेकिन हारती भी है तो फिर टीम मैनेजमेंट उन्हें रिटायर होने का हिंट देख सकता है। पिछले साल ही उनकी जगह को लेकर सवाल उठ रहे थे लेकिन कोहली ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था।
3. रवींद्र जडेजा
37 वर्षीय रवींद्र जडेजा के भी इंटरनेशनल करियर की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जडेजा अगले साल 38 साल के हो जाएंगे और पिछले कुछ समय से वनडे टीम में भी उन्हें नियमित रूप से नहीं खिलाया जा रहा है। हालांकि, वो एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और अगर अच्छा किया तो 2027 वर्ल्ड कप (World Cup) में भी खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस टूर्नामेंट के बाद उनका फ्यूचर खत्म ही नजर आ रहा है। टेस्ट में भी अब उनके विकल्प खोजे जा रहे हैं और हाल ही में मानव सुथार को डेब्यू का मौका दिया गया और उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता। ऐसे में जडेजा के आगामी वनडे वर्ल्ड कप के बाद रिटायर होने के आसार हैं।
4. मोहम्मद शमी
इस लिस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी है, जो पिछले वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे। हालांकि, इसके बाद से ही शमी का करियर ढलान की तरफ चला गया और अब वे किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। शमी की उम्र अभी 35 साल है, लेकिन चयन समिति शायद अब उनसे आगे बढ़ चुकी है। हालांकि, यह पेसर अभी भी 2027 वर्ल्ड कप (World Cup) खेलने की इच्छा रखता है। ऐसे में शमी को मौका मिलता है या नहीं, ये तो बाद में पता चलेगा लेकिन यह टूर्नामेंट उनके करियर का अंत माना जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Manav Suthar को अंग्रेजों ने दिया अपनी टीम से खेलने का ऑफर, भारतीय ऑलराउंडर ने भी तुरंत कर दी हां