भारत-श्रीलंका फाइनल डे के दिन आई बुरी खबर, क्रिकेट जगत के 2 दिग्गजों ने किया संन्यास का ऐलान
Table of Contents
Two players announced retirement: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसका दूसरा मैच कोलंबो में हो रहा है, जिसका नतीजा पांचवें दिन निकलने की उम्मीद है। इस मैच में फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 229/6 का स्कोर बनाया, जिससे बढ़त 16 रन की हो गई है। अब अंतिम दिन के खेल पर सभी की नजर है।
हालांकि, कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन के खले से पहले क्रिकेट जगत को मायूस करने वाली खबर आई, क्योंकि एकसाथ दो खिलाड़ियों ने संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दिया। इन खिलाड़ियों के रिटायरमेंट की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है तो चलिए आपको बताते हैं कि पूरी खबर क्या है।
इन दो खिलाड़ियों ने किया Retirement का ऐलान

IND vs SL कोलंबो टेस्ट के बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर और पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमान अनवर ने संन्यास (Retirement) की घोषणा कर दी। एल्गर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 2024 की शुरुआत में ही भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद रिटायरमेंट ले लिया था। लेकिन काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स के लिए खेल रहे थे। हालांकि, अब उन्होंने पेशेवर क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया है।
वहीं, ऐमान अनवर की बात करें तो उनका करियर चोट के कारण समय से पहले समाप्त हो गया। अब उन्होंने एक नई भूमिका चुनी है और इसी वजह से 34 वर्षीय ने इंटरनेशनल क्रिकेट से एक खिलाड़ी के तौर पर संन्यास का ऐलान कर दिया है।
21 साल तक प्रोफेशनल क्रिकेट में एल्गर ने दिखाया अपना जलवा
2006 से पेशेवर क्रिकेट खेलते आ रहे डीन एल्गर काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन के बाद रिटायर होंगे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट में 5347 रन बनाए। वहीं, 18 मैचों में कप्तानी भी संभाली। बाएं हाथ के इस ओपनर ने दो साल पहले भारत के खिलाफ केप टाउन में अपना अंतिम टेस्ट खेला था।
इसके बाद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट (Retirement) लेकर काउंटी का रूख किया। अपने प्रोफ़ेशनल करियर में, एल्गर ने 500 से ज़्यादा मैच खेले। उन्होंने 2006 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में साउथ अफ़्रीका की कप्तानी की, फिर फ़्री स्टेट और नाइट्स के साथ घरेलू क्रिकेट में आगे बढ़े और 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया।
चोट के कारण अनवर को लेना पड़ा रिटायरमेंट, अब मैच रेफरी के रूप में आएंगी नजर
पाकिस्तान के लिए ऐमान अनवर ने 2016 में डेब्यू किया था। इसके बाद, उन्होंने अपने करियर में आठ वनडे और 37 T20I खेले। इस दौरान कुल 33 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अपना अंतिम मैच 2023 में खेला था। हालांकि, चोट के कारण उन्हें अपना करियर स्विच करना पड़ा और अब वे मैच रेफरी के रूप में नई पारी की शुरुआत कर चुकी हैं। हालांकि, ऐमान लोकल टूर्नामेंट और लीग में खेलती रहेंगी।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK Today Match Prediction, 2nd Test - लॉर्ड्स में कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर
Tagged:
south africa cricket team Dean Elgar Pakistan Women Cricket Team IND vs SL Colombo Test Aiman Anwer