6,6,6,6,6,6,6....CPL में आया KKR के बल्लेबाज का तूफान, ठोका 105 रन का नाबाद शतक, छक्कों की कर डाली बारिश
Table of Contents
KKR batter scored hundred in CPL: वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जारी है। इस लीग में दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनका आईपीएल से नाता है। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों की आईपीएल में टीम अलग है, जबकि यहां वे दूसरी टीम का हिस्सा हैं। इसी वजह से वे अपनी ही आईपीएल फ्रेंचाइजी के खिलाफ मैच विनिंग प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के विकेटकीपर और टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने किया है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेला था, लेकिन प्रदर्शन के मामले में फिसड्डी रहने के कारण उन्हें बीच सीजन में ही प्लेइंग XI से ड्रॉप कर दिया गया था। अब सीपीएल में सीफर्ट ने केकेआर की फ्रेंचाइजी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर कमाल कर दिया।
CPL में नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की टीम के खिलाफ सीफर्ट का धुआंधार शतक

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में टिम सीफर्ट पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी टीम सेंट लूसिया किंग्स से हाल ही में जुड़े थे। उन्होंने सीजन के अपने दूसरे ही मैच में कमाल करते हुए धुआंधार अंदाज में शतक जड़ दिया। सीफर्ट ने 58 गेंदों में तीन अंकों का स्कोर हासिल किया।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ओपनिंग करते हुए 28 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर अगली 30 गेंदों में सेंचुरी तक का सफर तय कर लिया। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के जड़े। उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 172.13 रहा।
सीफर्ट की नाबाद शतकीय पारी से सेंट लूसिया किंग्स ने बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर
CPL 2026 के 17वें मैच मेंटॉस जीतकर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। बल्लेबाजी करते हुए सेंट लूसिया किंग्स ने 20 ओवर में 211/4 का स्कोर बनाया। टिम सीफर्ट ने 61 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, चरिथ असलंका ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए। TKR के सुनील नरेन, कीरोन पोलार्ड और उस्मान तारिक के खाते में एक-एक विकेट आया।
पोलार्ड की तूफानी पारी नहीं आई काम, CPL 2026 में TKR ने पूरी की हार की हैट्रिक
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पूरे ओवर खेलकर 175/6 का ही स्कोर बनाया और 36 रनों से मुकाबला हार गई। CPL के मौजूदा सीजन में TKR की यह लगातार तीसरी हार है। रन चेज में टीम को 70 रनों की शुरुआत मिली लेकिन फिर आठवें ओवर में सुनील नरेन, मैथ्यू ब्रिटज़के और कप्तान निकोलस पूरन के आउट होने से पारी लड़खड़ा गई।
आखिरी में पोलार्ड ने 26 गेंदों में 250 की स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। सेंट लूसिया के कप्तान रोस्टन चेस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,4,4,4,4....ETPL में छाए 42 साल के फाफ डू प्लेसी, 55 गेंदों में तूफानी पारी खेल टीम को दिलाई जीत