27 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान, टीम को जिताए कई यादगार मैच

Published - 27 Aug 2026, 08:53 AM | Updated - 27 Aug 2026, 09:34 AM

Dean Elgar

वीरवार को क्रिकेट जगत से क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके एक खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर सभी को बड़ा झटका दिया है. अपने करियर के दौरान 27 हजार से ज्यादा रन बनाने वाला यह खिलाड़ी कई मौकों पर अपनी टीम के लिए संकटमोचक साबित हुआ है. लेकिन अब उन्होंने निजी कारणों के चलते अपने करियर को विराम लगाने का फैसला किया।

Dean Elgar ने किया संन्यास का ऐलान

Dean Elgar

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार डीन एल्गर (Dean Elgar) ने अपने क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया है. टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके इस खिलाड़ी ने अब वनडे और टी20 से भी दूसरे बनाने फैसला लिया है. उन्होंने कई सालों तक प्रोटियाज़ टीम की कप्तानी की और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. लिहाजा, उनका रिटायरमेंट लेना साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए एक युग खत्म होने से कम नहीं है. डीन एल्गर ने खुद अपने संन्यास की खबर क्रिकेट फैंस को दी है.

इस वजह से किया रिटायरमेंट का ऐलान

डीन एल्गर (Dean Elgar) ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी देते हुए एसेक्स क्रिकेट के हवाले से कहा कि वह अब अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने चाहते हैं, जिसकी वजह उन्होंने यह कदम उठाया है. साथ ही उन्होंने बताया कि काउंटी का ये सीजन खत्म होते ही वे फिर वापस मैदान पर नहीं आएंगे. डीन एल्गर ने खुलासा किया कि,

मुझे लगता है कि अब मेरे लिए सही समय आ गया है. मैं और जवान नहीं हो रहा, 39 साल का हो गया हूं, और घर पर मेरे छोटे लेकिन बहुत तेजी से बड़े हो रहे परिवार को लेकर कई चीजें चल रही हैं. मैं घर पर मौजूद रहूं और अपने पार्टनर और बच्चों के साथ रहने का अब सही समय है. अब तक यह एक शानदार सफर रहा है. यह अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन सीजन के अंत में मैं संन्यास ले लूंगा.

क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर, 45 इंटरनेशल मैच खेलने वाले खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

टीम में अपने योगदान को लेकर कही ये बात

पूर्व अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम के लिए खेलना और कप्तानी करना गौरव की बात है। वह उनके जीवन का सबसे गर्व का पल रहा. उन्होंने बताया,

मैं अपने देश का बारह साल तक प्रतिनिधित्व करने के लिए भाग्यशाली रहा और फिर (दक्षिण अफ्रीका) कप्तानी की जिम्मेदारी संभालना मेरे करियर के सबसे गर्व के पलों में से एक है. अगर आप मेरे सफर को देखें कि मैं कहां से आया हूं, तो मुझे नहीं लगता कि कई लोगों ने मुझे क्रिकेट में करियर बनाने की ज्यादा उम्मीद की होगी और दो दशकों से अधिक लंबे करियर की तो बात ही छोड़िए.
इंग्लैंड को लॉर्ड्स में हराना बतौर कप्तान उनके करियर की बेहतरीन उपलब्धि रही. जब मैं एसेक्स में शामिल हुआ. मुझे सर एलिस्टर को रिप्लेस करने का दबाव महसूस हुआ. लेकिन मैं जानता था कि मुझे अपने स्टाइल का क्रिकेट लाना होगा. मैंने हमेशा अपने प्रदर्शनों पर गर्व किया है और स्वाभाविक रूप से, मैं इस खेल को जीतने के लिए खेलता हूं. मैं काफी लंबे समय से सफर पर रहा हूं. मेरे बच्चे घर पर हैं और अब मुझे लगता है कि यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उनके लिए खड़ा होऊं और खेलूं.

शानदार रहा है Dean Elgar का क्रिकेट करियर

डीन एल्गर (Dean Elgar) के करियर की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट मैच खेलते हुए उन्होंने 14 शतक और 23 अर्धशतक की मदद से 5347 रन बनाए हैं. जबकि आठ वनडे मैच में उनके नाम 104 रन दर्ज हैं. इसके अलावा वह एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए. वहीं, अगर नजर डाली जाए डोमेस्टिक क्रिकेट के आंकड़ों पर तो डीन एल्गर (Dean Elgar) ने प्रथम श्रेणी में 279 मैच 18981 रन बनाए, जिसमें 55 शतक और 77 अर्धशतक शमिल हैं। बता दें कि उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेला था.

ICC की टेस्ट रैंकिंग में स्टार्क बने नंबर-1, बुमराह की बादशाहत खत्म; जानें टॉप-10 गेंदबाज

Tagged:

team india Dean Elgar South Africa team
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com