ICC की टेस्ट रैंकिंग में स्टार्क बने नंबर-1, बुमराह की बादशाहत खत्म; जानें टॉप-10 गेंदबाज

Published - 26 Aug 2026, 03:47 PM | Updated - 26 Aug 2026, 04:10 PM

ICC Test Rankings Top 10 Bowlers

ICC Test Rankings Updates: आईसीसी ने बुधवार, 26 अगस्त को साप्ताहिक रैंकिंग अपडेट जारी कर दिया। इसमें सबसे बड़ा फेरबदल गेंदबाजों की रैंकिंग में हुआ और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बड़ा झटका लगा है।

नंबर-1 की पोजीशन पर ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क ने कब्जा जमा लिया है और बुमराह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। टेस्ट रैंकिंग (Test Rankings) में स्टार्क को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में घातक प्रदर्शन का इनाम मिला। वहीं, बुमराह चोट के कारण भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है।

करियर में पहली बार Test Rankings के टॉप पर स्टार्क

ICC Test Rankings Top 10 Bowlers 1

आईसीसी के द्वारा जारी अपडेट के अनुसार गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग (Test Rankings) में मिचेल स्टार्क दो स्थान के फायदे से नंबर-1 बन गए हैं। उन्हें यह फायदा बांग्लादेश के खिलाफ दो दिनों के अंदर खत्म होने वाले मैके टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के कारण हुआ। स्टार्स ने मैच में कुल 10 विकेट झटके थे, जिनमें पहली पारी के 6 और दूसरी पारी के 4 विकेट शामिल थे। इस दौरान बाएं हाथ के पेसर ने महज 22 गेंदों में अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया था।

मिचेल स्टार्क अपने करियर में कभी भी टेस्ट रैंकिंग (Test Rankings) में नंबर-1 नहीं बने थे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने 15 साल के टेस्ट करियर के दौरान ज्यादातर समय टॉप 10 में रहा। वहीं, हाल ही में पिछले साल के आखिर में एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर टॉप तीन में जगह बनाई थी, लेकिन यह पहली बार है जब वे सबसे ऊपर पहुंचने में सफल रहे।

टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 में ऑस्ट्रेलिया का दबड़ादा, सिर्फ एक भारतीय शामिल

इस अपडेट के बाद, ICC की टेस्ट रैंकिंग (Test Rankings) में टॉप-10 गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के अलावा कप्तान पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन हैं। कमिंस एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर हैं। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ बेंच पर रहने वाले बोलैंड एक स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। हेजलवुड नौवें स्थान पर बरकरार हैं, जबकि लियोन दो स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर आ गए हैं।

दूसरे स्थान पर भारत के जसप्रीत बुमराह हैं। वहीं, एक स्थान के नुकसान से न्यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे स्थान पर लुढ़क गए हैं। नंबर-5 और 6 पर दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन और कगिसो रबाडा हैं। जानसेन एक स्थान के नुकसान से पांचवें और रबाडा एक स्थान के फायदे से छठे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के नोमान अली आठवें स्थान पर हैं।

ICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट

रैंक टीम खिलाड़ी रेटिंग करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग
01 ऑस्ट्रेलिया मिचेल स्टार्क 872 872 बनाम बांग्लादेश, मैके 2026
02 भारत जसप्रीत बुमराह 862 908 बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2025
03 न्यूजीलैंड मैट हेनरी 861 870 बनाम इंग्लैंड, द ओवल 2026
04 ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस 841 914 बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड 2019
05 दक्षिण अफ्रीका मार्को जानसेन 825 825 बनाम भारत, गुवाहाटी 2025
06 दक्षिण अफ्रीका कगिसो रबाडा 807 902 बनाम ऑस्ट्रेलिया, गक़ेबरहा 2018
07 ऑस्ट्रेलिया स्कॉट बोलैंड 804 820 बनाम इंग्लैंड, सिडनी 2026
08 पाकिस्तान नोमान अली 792 853 बनाम दक्षिण अफ्रीका, लाहौर 2025
09 ऑस्ट्रेलिया जोश हेजलवुड 783 864 बनाम भारत, बेंगलुरु 2017
10 ऑस्ट्रेलिया नाथन लियोन 731 812 बनाम श्रीलंका, गाले 2025

यह भी पढ़ें: सारांश जैन ने डेब्यू टेस्ट विकेट लेकर क्यों नहीं मनाया जश्न? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

Tagged:

team india jasprit bumrah australia cricket team mitchell starc ICC Test Ranking
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com