सारांश जैन ने डेब्यू टेस्ट विकेट लेकर क्यों नहीं मनाया जश्न? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
Table of Contents
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में भारत ने अपनी प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव करते हुए सारांश जैन (Saransh Jain) को डेब्यू का मौका दिया। 33 वर्षीय ऑफ स्पिन ऑलराउंडर को श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजी लाइन-अप में कई बाएं हाथ के बल्लेबाजों की मौजूदगी के कारण टीम में शामिल किया गया। इसके बाद, सारांश को पहले दिन के आखिर में बल्लेबाजी का मौका मिला। इसके बाद, दूसरे दिन की शुरुआत में ही आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ 6 रन बनाए।
बल्ले से असफल रहने वाले सारांश जैन (Saransh Jain) को तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी में 11वें ओवर के लिए गेंदबाजी में लाया गया। हालांकि, उन्हें विकेट हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और फिर चौथे दिन उनकी मेहनत रंग लाई। उन्होंने श्रीलंका के अंतिम दो विकेट लेकर मेजबान टीम को फॉलोऑन के स्कोर तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया।
लाहिरू कुमारा बने Saransh Jain के पहले शिकार, पारी में झटके 2 विकेट

कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंकाई पारी का नौवां विकेट गिरने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगा और लाहिरू कुमारा (12) को सारांश जैन (Saransh Jain) ने 87वें ओवर में चलता किया। सारांश के खिलाफ ओवर की दूसरी गेंद पर लाहिरू ने बड़ा शॉट खेलकर चौका जड़ा। ऐसा ही प्रयास उन्होंने पांचवीं गेंद पर भी किया लेकिन इस बार सही से टाइम नहीं कर पाए और गेंद हवा में गई। ध्रुव जुरेल डीप कवर-पॉइंट से दौड़कर आए, आगे की ओर डाइव लगाई और एक कमाल का लो कैच पकड़ा।
इसके बाद, सारांश जैन ने 90वें ओवर में श्रीलंका की पारी समाप्त करने का काम किया। उन्होंने शतकवीर सोनल दिनुशा (103) को पहली स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। इस तरह उन्होंने 20.4 ओवर की गेंदबाजी में 60 रन देकर 2 विकेट लिए।
सारांश जैन ने विकेट लेने के बाद नहीं मनाया जश्न, जानें वजह
आमतौर पर जब कोई गेंदबाज विकेट लेता है, तो वह काफी जोरदार तरीके से सेलिब्रेट करता है। वहीं, अगर कोई डेब्यू टेस्ट में सफलता हासिल करता है तो सेलिब्रेशन और भी खास बन जाता है लेकिन सारांश जैन (Saransh Jain) ने हर्षा भोगले समेत सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने पहले टेस्ट विकेट लाहिरू कुमारा को आउट करने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, ऐसा ही कुछ दूसरा विकेट लेने के बाद भी किया।
इस चीज को लेकर आधिकारिक ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स के लंच के बाद शो के दौरान दिग्गज हर्षा भोगले ने भी हैरानी जताई। उनके मुताबिक, कोई गेंदबाज अपना पहला विकेट लेने के बाद इतना शांत कैसे रह सकता है।
इसकी कोई ठोस वजह तो सामने नहीं आई लेकिन शायद सारांश खुद की भावनाओं को खुलकर दर्शाना नहीं चाहते थे, हो सकता है कि वे भावुक भी महसूस कर रहे हों। इसी वजह से उन्होंने आक्रामक सेलिब्रेशन के बजा
कुलदीप यादव की जगह कोलंबो टेस्ट में सारांश को मिला है मौका
आपको बता दें कि सारांश जैन (Saransh Jain) को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के कारण उपलब्ध न होने की वजह से मौका मिला। पहले संभावना जताई जा रही थी कि उन्हें गॉल टेस्ट में खिलाया जाएगा, लेकिन वहां ऐसा नहीं हुआ। लेकिन कोलंबो में मौका मिल गया। माना जा रहा था कि मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव को ड्रॉप किया जा सकता है और उनकी जगह सारांश ले सकते हैं।
बाद में ऐसा ही कुछ हुआ और सारांश जैन (Saransh Jain) को प्लेइंग XI में जगह मिली। हालांकि, कुलदीप यादव को लेकर बीसीसीआई ने बताया कि वे वायरल से उबरने में असफल रहे और चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। लेकिन जरूरत पड़ी तो कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में खेल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वनडे इतिहास का सबसे छोटा मैच, सिर्फ 104 गेंदों में हुआ खत्म... 35 रन पर ढेर हुई पूरी टीम
Tagged:
team india Sri Lanka Cricket team Saransh Jain IND vs SL Colombo Test