क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर, 45 इंटरनेशल मैच खेलने वाले खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

Published - 27 Aug 2026, 08:18 AM | Updated - 27 Aug 2026, 08:53 AM

Aiman Anwer

बीते बुधवार क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर चुके 34 वर्षीय खिलाड़ी ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस खिलाड़ी ने महज 45 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से दूसरे बनाने का फैसला कर लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी और प्रशंसकों का उनके योगदान के लिए शुक्रियाअदा किया.

45 इंटरनेशल मैच खेलने वाली Aiman Anwer ने किया संन्यास का ऐलान

Aiman Anwer

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर (Aiman Anwer) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 26 अगस्त को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूरी दुनिया को इसकी खबर दी. तीन टी20 वर्ल्ड कप और 2022 में हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुकी इस खिलाड़ी ने जुलाई 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था. हालांकि, 19 फरवरी 2023 के बाद से ही वह राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रही थी. ऐसे में अब ऐमन अनवर ने अपने करियर को विराम दिया है.

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका ने बनाई 16 रन की बढ़त दूसरी पारी में स्कोर 229/6; अंतिम दिन भारत के पास जीत का मौका

PCB ने जारी किया बयान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐमन अनवर (Aiman Anwer) के संन्यास के बारे बताते हुए कहा कि, जुलाई 2016 से फरवरी 2023 तक पाकिस्तान के लिए आठ वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद ऐमन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. 2016 साउथेम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू खेलने वाली ये गेंदबाज टी20 कैप हासिल करने वाली पाकिस्तान की 37वीं महिला खिलाड़ी थी. फिर अगले साल 2017 में उन्होंने कोलंबो में बांग्लादेश के सामने वनडे में पदार्पण किया.

ऐसा रहा है Aiman Anwer का करियर

ऐमन अनवर (Aiman Anwer) के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 8 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में उनके हाथ 4 विकेट लगी. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 4.13 का रहा. वहीं, अगर नजर डाली जाए ऐमन अनवर के टी20 करियर के आंकड़ों पर तो 6.98 की इकॉनमी से उन्होंने 29 विकेट चटकाई हैं. इससी के साथ बताते हुए चले कि इस साल जनवरी में सफलतापूर्वक मैच रेफरी इंडक्शन कोर्स करने के बाद उन्होंने सोमवार को खेले गए नेशनल महिला अंडर-19 टूर्नामेंट में बतौर मैच रेफरी डेब्यू किया.

ICC की टेस्ट रैंकिंग में स्टार्क बने नंबर-1, बुमराह की बादशाहत खत्म; जानें टॉप-10 गेंदबाज

Tagged:

Pakistan Cricket Team Aiman Anwer
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com