जायसवाल के बाद इस 23 साल के क्रिकेटर की चमकी किस्मत, अचानक IND vs AFG वनडे सीरीज में मिली जगह

Published - 11 Jun 2026, 01:43 PM | Updated - 11 Jun 2026, 01:52 PM

IND Vs AFG 1

AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेया गया एकमात्र टेस्ट मैच टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था. अब दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैच की सीरीज खेली जाएगी. जिसका पहला मैच 13 जून शनिवार को धर्मशाला के मैदान पर खेला जायेगा

वहीं इसके बाद दूसरा वनडे मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई के मैदान पर खेला जायेगा. इस ODI सीरीज के लिए AFG ने जो टीम चुनी थी, उसमे एक बड़ा बदलाव किया है.

AFG ने मोहम्मद सलीम साफी को दी टीम में जगह

AFG

दरअसल AFG के चयनकर्ताओं ने वनडे सीरीज से पहले एक बड़ा फैसला लिया है और तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम साफी को अपने दल में एड किया है. बता दें कि एकमात्र टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी ने अफगानिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और पूरे मैच में शानदार लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए 140 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे.

इस दौरान उनकी गेंदों की रफ्तार लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही, जिसने अफगानी टीम प्रबंधन का भी ध्यान अपनी ओर खींचा और उन्हें अब अब वनडे सीरीज में भी जगह मिल गई.

ODI सीरीज के लिए अफगानिस्तान की 16 सदस्यीय टीम

हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी, मोहम्मद सलीम साफी

टीम इंडिया ने भी कोहली की जगह जायसवाल को किया शामिल

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि विराट कोहली चोट के चलते टीम इंडिया के लिए इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. वह अब सीधे इंग्लैंड के खिलाफ ही ODI सीरीज खेलेंगे. विराट कोहली की जगह चयनकर्ताओं ने यशस्वी जायसवाल के नाम का ऐलान भी कर दिया था. वहीं हार्दिक पांड्या भी चोट के चलते इस वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

भारत टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

यह भी पढ़ें: IND vs AFG 1st ODI Live Streaming: कब, कहां और किस चैनल पर देखें भारत-अफगानिस्तान का पहला वनडे?

Tagged:

AFG vs IND
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com